डॉलर के नोट पर पहली बार दिखेगी महिला की तस्वीर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Jun 2015 4:37 PM
वाशिंगटन : एक ऐतिहासिक फैसले में, अमेरिका एक सदी से अधिक समय के बाद 10 डॉलर के नोट पर एक ‘प्रख्यात’ महिला का तस्वीर लगाएगा और इस तरह किसी नोट पर केवल पुरुष राजनेताओं को चित्रित करने की परंपरा को बदलने का काम करेगा. लेकिन 10 डॉलर के नोट पर महिला की तस्वीर चस्पां होने […]
वाशिंगटन : एक ऐतिहासिक फैसले में, अमेरिका एक सदी से अधिक समय के बाद 10 डॉलर के नोट पर एक ‘प्रख्यात’ महिला का तस्वीर लगाएगा और इस तरह किसी नोट पर केवल पुरुष राजनेताओं को चित्रित करने की परंपरा को बदलने का काम करेगा. लेकिन 10 डॉलर के नोट पर महिला की तस्वीर चस्पां होने में अभी छह साल का समय लगेगा.
उम्मीद है कि ब्यूरो आफ एन्ग्रोविंग एंड प्रिन्टिंग के विशेषज्ञों के साथ मिलकर वित्त विभाग 2020 में 10 डॉलर का यह नया नोट लाएगी और इसे 19 वें संशोधन की 100 वीं वर्षगांठ के अवसर पर जारी किया जाएगा जिसके तहत महिलाओं को मतदान करने का अधिकार मिला था. अमेरिकी वित्त मंत्री जैकब एल ल्यू इसके लिए एक प्रख्यात महिला का चयन करेंगे.
विषय को ध्यान में रखते हुये वित्त मंत्रालय ने 10 डॉलर के नये नोट के लिए अमेरिकी नागरिकों से विचार, प्रतीक और डिजायन देने को कहा है जिससे लोकतंत्र उनके लिए क्या मायने रखता है यह स्पष्ट हो सके. इससे पहले 10 डॉलर के नोट पर एलेक्जेंडर हैमिलटन की एक तस्वीर लगी थी जो अमेरिका के जनक माने जाते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










