सात साल में एचएसबीसी बैंक के कर्मचारियों में एक तिहाई की कटौती की योजना, 50 हजार की होगी छंटनी

लंदन : विश्व स्तर पर अग्रणी बैंकों में गिने जाने वाली एचएसबीसी ने अपने खर्चों में कटौती के लिए 50 हजार कर्मचारियों की छंटनी की कार्ययोजना बना ली है. कंपनी ब्राजील व तुर्की में अपना कारोबार बंद करेगी और 50 हजार छटनियां करेगी. सूत्रों के अनुसार, यूरोप के इस सबसे बडे बैंक ने ढाई साल […]
लंदन : विश्व स्तर पर अग्रणी बैंकों में गिने जाने वाली एचएसबीसी ने अपने खर्चों में कटौती के लिए 50 हजार कर्मचारियों की छंटनी की कार्ययोजना बना ली है. कंपनी ब्राजील व तुर्की में अपना कारोबार बंद करेगी और 50 हजार छटनियां करेगी.
सूत्रों के अनुसार, यूरोप के इस सबसे बडे बैंक ने ढाई साल में अपनी लागत में पांच अरब डॉलर की कमी करने का लक्ष्य तय किया हैं. बैंक की योजना अपने एशियाई ऑपरेशन को बढाना है. इसके तहत वह अपना मुख्यालय भी एशिया में कहीं खोलना चाहती है. संभव है कि बैंक का यह कदम एशिया के इमरजिंग मार्केट से जुडा हुआ है. बैंक ने कहा भी है कि वह एशिया में अपना ध्यान केंद्रित करेगी.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




