घट सकते है पेट्रोल-डीजल के दाम !
Updated at : 06 Jun 2015 11:18 AM (IST)
विज्ञापन

वियना : तेल उत्पादक देशो के संगठन ओपेक के शुक्रवार में हुई बैठक में एक महत्वपूर्ण फैसला लिया गया है. जिससे तेल के दामों में गिरावट की संभावना बढ़ गयी है. बैठक में यह फैसला लिया गया है कि क्रूड उत्पादन में कटौती नहीं की जाएगी.सऊदी अरब के तेल मंत्री अली अल नइमी ने कहा […]
विज्ञापन
वियना : तेल उत्पादक देशो के संगठन ओपेक के शुक्रवार में हुई बैठक में एक महत्वपूर्ण फैसला लिया गया है. जिससे तेल के दामों में गिरावट की संभावना बढ़ गयी है. बैठक में यह फैसला लिया गया है कि क्रूड उत्पादन में कटौती नहीं की जाएगी.सऊदी अरब के तेल मंत्री अली अल नइमी ने कहा कि ओपेक अपने उत्पादन को कायम रखेगा.
गौरतलब है कि ओपेक के अधिकांश सदस्य इस बात से सहमत दिखे की 75 डॉलर प्रति बैरल क्रूड की कीमत उचित है .मांग के मुकाबले ओपेक 20 लाख बैरल क्रुड का ज्यादा उत्पादन कर सकती है.
ओपेक देशों की अगली बैठक 4 दिसम्बर की होगी . कल के बैठक से भारत जैसे विकासशील देशों की उम्मीदे बढ़ गयी है. पेट्रोल और डीजल के दाम घटने से भारत में बढ़ते महंगाई से राहत मिल सकती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




