शुरुआती कारोबार में रुपया नौ पैसे मजबूत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 May 2015 12:08 PM
मुंबई : निर्यातकों की ओर से डॉलर की बिकवाली बढाये जाने से अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में आज के शुरुआती कारोबार के दौरान डॉलर के मुकाबले रुपया नौ पैसे मजबूत होकर 64.08 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंच गया. फॉरेक्स बाजार के विश्लेषकों ने बताया कि कारोबारियों की ओर से यूरो की तुलना में डॉलर […]
मुंबई : निर्यातकों की ओर से डॉलर की बिकवाली बढाये जाने से अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में आज के शुरुआती कारोबार के दौरान डॉलर के मुकाबले रुपया नौ पैसे मजबूत होकर 64.08 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंच गया.
फॉरेक्स बाजार के विश्लेषकों ने बताया कि कारोबारियों की ओर से यूरो की तुलना में डॉलर की बिकवाली बढाये जाने और घरेलू शेयर बाजार में तेजी के रुख से रुपये की विनिमय दर में मजबूती आई.
फॉरेक्स बाजार में कल के कारोबारी सत्र के दौरान डॉलर की तुलना में रुपया 32 पैसे कमजोर होकर 64.17 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था, जो आज के शुरुआती कारोबार में नौ पैसे मजबूत होकर 64.08 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंच गया.
बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स भी आज के शुरुआती कारोबार में 340.45 अंक अथवा 1.27 फीसदी मजबूत होकर 27,217.93 अंक पर पहुंच गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










