ePaper

महाराष्ट्र के वित्त मंत्री ने प्रधानमंत्री बीमा सुरक्षा योजना के लिए बैंकों से की मुलाकात

Updated at : 06 May 2015 12:27 PM (IST)
विज्ञापन
महाराष्ट्र के वित्त मंत्री ने प्रधानमंत्री बीमा सुरक्षा योजना के लिए बैंकों से की मुलाकात

मुंबई : महाराष्ट्र के वित्त मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने आज कहा कि उन्होंने ‘प्रधानमंत्री बीमा सुरक्षा योजना’ को बढावा देने के लिए पिछले सप्ताह बैंकों के साथ समीक्षा बैठक की. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नौ मई को इस योजना के अलावा दो अन्य महत्वाकांक्षी योजनाएं भी पेश करेंगे. मोदी तीन योजनाएं प्रधानमंत्री बीमा सुरक्षा योजना, प्रधानमंत्री […]

विज्ञापन

मुंबई : महाराष्ट्र के वित्त मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने आज कहा कि उन्होंने ‘प्रधानमंत्री बीमा सुरक्षा योजना’ को बढावा देने के लिए पिछले सप्ताह बैंकों के साथ समीक्षा बैठक की. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नौ मई को इस योजना के अलावा दो अन्य महत्वाकांक्षी योजनाएं भी पेश करेंगे.

मोदी तीन योजनाएं प्रधानमंत्री बीमा सुरक्षा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना और अटल पेंशन योजना पेश करेंगे. मुनगंटीवार ने कहा कि केंद्रीय वित्त मंत्री अरूण जेटली ने अपने बजट भाषण के दौरान इन योजनाओं की घोषणा की थी जिसका लक्ष्य है विशेष तौर पर गरीबों और वंचित वर्गों के लिए व्यापक सामाजिक सुरक्षा प्रणाली तैयार करना.

मुनगंटीवार ने कहा कि मोदी इन योजनाओं को कोलकाता में एक समारोह में पेश करेंगे जबकि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस इसे साथ-साथ मुंबई में पेश करेंगे. उन्होंने कहा कि राज्य के विभिन्न जिलों में इन योजनाओं के संबंध में 12 अलग-अलग कार्यक्रम होंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola