शेयर बाजार सुस्त, सेंसेक्स -निफ्टी में मामूली तेजी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Apr 2015 10:03 AM
विज्ञापन
मुंबई : सप्ताह के आखिरी दिन शुक्रवार को घरेलू बाजारों में सुस्ती देखने को मिल रही है. बीएसई का सेंसेक्स 4 अंक यानी 0.01 फीसदी की मामूली बढ़त के साथ 28889 अंक पर खुला. वहीं निफ्टी 3.95 अंक की बढ़त के साथ 8774 अंक पर खुला. फिलहाल सुबह के साढ़े नौ बजे बंबई स्टॉक एक्सचेंज […]
विज्ञापन
मुंबई : सप्ताह के आखिरी दिन शुक्रवार को घरेलू बाजारों में सुस्ती देखने को मिल रही है. बीएसई का सेंसेक्स 4 अंक यानी 0.01 फीसदी की मामूली बढ़त के साथ 28889 अंक पर खुला. वहीं निफ्टी 3.95 अंक की बढ़त के साथ 8774 अंक पर खुला.
फिलहाल सुबह के साढ़े नौ बजे बंबई स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स लाल निशान पर 25 अंक की गिरावट के साथ 28860 अंक पर कारोबार कर रहा है. वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 8 अंक यानी 0.09 फीसदी गिरकर 8770 अंक पर कारोबार कर रहा है.
बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप शेयर भी सुस्त हैं. मिडकैप में 0.49 और स्मॉलकैप में 0.46 फीसदी की मसमली तेजी देखने को मिल रही है.
फिलहाल बाजार में कारोबार के इस दौरान ऑयल एंड गैस, रियलिटी शेयर और कंज्यूमर गुड्स में खरीदारी देखने को मिल रही है. दिग्गज शेयरों में आइडीएफसी, आइडिया, एसएसएलटी, बीपीसीएल और ओएनजीसी के शेयर 3.51 से 1.08 फीसदी चढ़े हैं.
दूसरी ओर नुकसान के साथ कारोबार कर रही कंपनियों में इस वक्त जील, हिंडाल्को ,सिप्ला,एचडीएफसी बैंक और एशियन पेंट्स हैं. इनके शेयरों में 1.23 से 0.76 फीसदी की मंदी दिख रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










