ePaper

स्मृति ईरानी को WEF ने ''यंग ग्लोबल लीडर'' के लिए किया नामांकित

Updated at : 18 Mar 2015 10:40 AM (IST)
विज्ञापन
स्मृति ईरानी को WEF ने ''यंग ग्लोबल लीडर'' के लिए किया नामांकित

नयी दिल्ली : विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) ने केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी को युवा विश्व नेता (यंग ग्लोबल लीडर) नामांकित किया है. मंच का कहना है कि ईरानी ‘एक फास्ट फूड रेस्त्रां में फर्स पर पोंछा लगाने के काम से शुरुआत कर देश के शीर्ष राजनेताओं में से एक बन गई हैं.’ […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) ने केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी को युवा विश्व नेता (यंग ग्लोबल लीडर) नामांकित किया है. मंच का कहना है कि ईरानी ‘एक फास्ट फूड रेस्त्रां में फर्स पर पोंछा लगाने के काम से शुरुआत कर देश के शीर्ष राजनेताओं में से एक बन गई हैं.’

मंच ने बीते सालों में जिन हस्तियों को यंग ग्लोबल लीडर नामांकित किया है उनमें ब्रिटिश प्रधानमंत्री डेविड कैमरन, अलीबाबा ग्रुप के प्रमुख जैक मा, याहू सीईओ मेरिसा मेयर, गूगल के प्रमुख लैरी पेज, इतालवी प्रधानमंत्री मातियो रेंजी शामिल हैं. मंच ने 2015 के लिए 187 यंग ग्लोबल लीडर नामांकित किए हैं जिनमें 10 भारतीयों में गौरव गोगोई शामिल हैं.

गौरव गोगोई सांसद व असम के मुख्यमंत्री तरुण गोगोई के बेटे हैं. मंच ने कहा है कि ये नेता ‘उस समुदाय में शामिल हुए हैं जो कि दस साल पहले उसकी शुरुआत से महत्वपूर्ण रूप से बढ रहे हैं.’ इसमें ईरानी के बारे में कहा गया है कि ‘कभी वे एक फास्टफूड रेस्त्रां में पोंछा लगाती थीं लेकिन उन्होंने भारत के एक प्रमुख राजनेता बनने तक की उपलब्धि हासिल की है. वे नरेंद्र मोदी सरकार में सबसे युवा सदस्य हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola