सिगरेट पीने वालों की कटेगी जेब, 15 प्रतिशत कीमतें बढाएगा ITC

नयी दिल्ली : विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत आइटीसी जल्द अपने सिगरेट ब्रांड क्लासिक व गोल्ड फ्लैक आदि की कीमतों में 15 प्रतिशत तक का इजाफा करने जा रही है. बजट 2015-16 में सिगरेट पर उत्पाद शुल्क में बढोतरी की वजह से कंपनी यह कदम उठाने जा रही है. सूत्रों ने कहा कि गोल्ड फ्लैक रेगुलर […]
नयी दिल्ली : विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत आइटीसी जल्द अपने सिगरेट ब्रांड क्लासिक व गोल्ड फ्लैक आदि की कीमतों में 15 प्रतिशत तक का इजाफा करने जा रही है. बजट 2015-16 में सिगरेट पर उत्पाद शुल्क में बढोतरी की वजह से कंपनी यह कदम उठाने जा रही है. सूत्रों ने कहा कि गोल्ड फ्लैक रेगुलर के दस सिगरेट के पैकेट का दाम 15 प्रतिशत बढाकर 78 रुपये किया जाएगा. अभी यह 68 रुपये है.
इसी तरह नेवी कट के दस सिगरेट के पैकेट का दाम 12 प्रतिशत की बढोतरी के साथ 70 से 78 रुपये होंगे. आईटीसी देश की सबसे बडी सिगरेट विनिर्माता है. आईटीसी की संशोधित मूल्य की सिगरेट संभवत: अगले सप्ताह बाजार में आएंगी.
सूत्रों ने कहा कि इसी तरह क्लासिक के 20 सिगरेट के पैकेट का दाम 15 प्रतिशत बढाकर 218 किया जाएगा, जो अभी 190 रुपये है. इंडिया किंग्स के 20 सिगरेट का दाम 14 प्रतिशत बढाकर 220 से 250 रुपये किया जाएगा. इस बारे में संपर्क किए जाने पर आईटीसी के प्रवक्ता ने कहा कि हम भविष्य की मूल्य रणनीति के बारे में संकेत नहीं देते.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




