पाक की ''पीआईए'' एयरलाइंस ने दिल्ली में खरीदे फ्लैट, सरकार ने बुलायी उच्च स्तरीय बैठक

Updated at : 05 Feb 2015 1:16 PM (IST)
विज्ञापन
पाक की ''पीआईए'' एयरलाइंस ने दिल्ली में खरीदे फ्लैट, सरकार ने बुलायी उच्च स्तरीय बैठक

नयी दिल्ली : सरकार ने पाकिस्तान की सरकारी विमानन कंपनी पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (पीआईए) द्वारा यहां कथित रुप से विदेशी विनिमय कानूनों का उल्लंघन कर संपत्ति खरीदने के मामले में आगे की कार्रवाई पर विचार करने के लिए वित्त व सुरक्षा अधिकारियों की बैठक बुलाई है. वित्त मंत्रालय ने यह बैठक अगले सप्ताह बुलाई है […]

विज्ञापन
नयी दिल्ली : सरकार ने पाकिस्तान की सरकारी विमानन कंपनी पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (पीआईए) द्वारा यहां कथित रुप से विदेशी विनिमय कानूनों का उल्लंघन कर संपत्ति खरीदने के मामले में आगे की कार्रवाई पर विचार करने के लिए वित्त व सुरक्षा अधिकारियों की बैठक बुलाई है.
वित्त मंत्रालय ने यह बैठक अगले सप्ताह बुलाई है और इसमें रिजर्व बैंक, आर्थिक मामलात विभाग, राजस्व विभाग, गृह मंत्रालय , विदेश मंत्रालय तथा प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारी शामिल होंगे.
उल्लेखनीय है कि निदेशालय ने पिछले महीने पीआईए के स्थानीय कार्यालय को विदेशी मुद्रा प्रबंधन कानून (फेमा) के तहत नोटिस जारी किया था. यह नोटिस कंपनी द्वारा कनाट प्लेस के निकट छह फ्लैट खरीदने के संबंध में जारी किया गया.
जानकार सूत्रों ने बताया कि बैठक में इस मामले में कानूनी स्थिति तथा आगे की कार्रवाई पर विचार किया जाएगा. उन्होंने कहा कि सम्मन के जवाब में पीआईए के स्थानीय अधिकारी पिछले सप्ताह ईडी जांचकर्ताओं से मिले थे और इन फ्लैटों की खरीद के बारे में अपनी आधिकारिक स्थिति रखी थी. यह फ्लैट नारायण मंजिल (बाराखंबा रोड क्षेत्र) के पांचवें व छठे माले पर है. पीआईए ने ये फ्लैट 2005 में खरीदे थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola