स्टील सेक्टर में आई नई जान, GrafTech के ऐलान से HEG और Graphite India के निवेशक हुए गदगद

भारत में ग्रेफाइट स्टॉक में बढ़त (Photo: Freepik)
Graphite Stocks India: GrafTech के प्राइस हाइक से HEG और Graphite India के शेयरों में 14% तक का उछाल आया है. जानें ग्लोबल मार्केट में इलेक्ट्रोड की कीमतें बढ़ने की असली वजह क्या है.
Graphite Stocks India: आज यानी शुक्रवार 27 मार्च 2026 को शेयर बाजार में ग्रेफाइट इलेक्ट्रोड बनाने वाली भारतीय कंपनियों, HEG Ltd और Graphite India, के शेयरों में जबरदस्त तेजी देखी गई है. इस उछाल के पीछे दुनिया की दिग्गज कंपनी GrafTech International का अनाउंसमेंट है.
क्या है शेयरों में तेजी की बड़ी वजह?
GrafTech ने ग्लोबल मार्केट में ग्रेफाइट इलेक्ट्रोड की कीमतों में 600 डॉलर से 1,200 डॉलर प्रति मीट्रिक टन की बढ़ोतरी कर दी है. यह नई दरें तुरंत प्रभाव से लागू हो गई हैं. दरअसल, पिछले तीन सालों से इन कीमतों में लगातार गिरावट आ रही थी, जिससे कंपनियों का मुनाफा कम हो रहा था. अब GrafTech के इस कदम से संकेत मिल रहा है कि ग्लोबल मार्केट में रिकवरी शुरू हो गई है, जिसका सीधा फायदा भारतीय कंपनियों को भी मिलेगा.
कीमतें बढ़ाना क्यों जरूरी हो गया था?
GrafTech के CEO टिमोथी फ्लैनगन के अनुसार, कच्चे माल (तेल आधारित), बिजली और लॉजिस्टिक्स के खर्च काफी बढ़ गए हैं. बाजार में लंबे समय से चल रहे दबाव के कारण कीमतें इतनी गिर गई थीं कि बिजनेस चलाना मुश्किल हो रहा था. सप्लाई को सुरक्षित रखने और ऑपरेशंस को टिकाऊ बनाए रखने के लिए यह प्राइस रिसेट यानी कीमतों में सुधार करना बेहद जरूरी था.
शेयर बाजार में कैसा रहा हलचल?
इस खबर के आते ही निवेशकों ने जमकर खरीदारी की:
- HEG Ltd: एनएसई (NSE) पर कंपनी का शेयर करीब 14% उछलकर 571.15 रुपये के स्तर पर पहुंच गया.
- Graphite India: इसके शेयर में भी 10.5% की तेजी रही और यह 656.20 रुपये के भाव पर कारोबार करता दिखा.
क्या होते हैं ग्रेफाइट इलेक्ट्रोड?
ये हाई-कंडक्टिविटी वाली कार्बन रॉड्स होती हैं. इनका मुख्य इस्तेमाल इलेक्ट्रिक आर्क फर्नेस (EAF) में पुरानी स्टील (स्क्रैप) को पिघलाकर नया स्टील बनाने के लिए किया जाता है. स्टील इंडस्ट्री की मजबूती के लिए इनका होना जरूरी है.
ये भी पढ़ें: IOCL, BPCL और HPCL के शेयरों में हलचल, क्या ड्यूटी घटने से बढ़ेगा आपका मुनाफा?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Soumya Shahdeo
सौम्या शाहदेव ने बैचलर ऑफ़ आर्ट्स इन इंग्लिश लिटरेचर में ग्रेजुएशन किया है और वह इस समय प्रभात खबर डिजिटल के बिजनेस सेक्शन में कॉन्टेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह ज़्यादातर पर्सनल फाइनेंस से जुड़ी खबरें लिखती हैं, जैसे बचत, निवेश, बैंकिंग, लोन और आम लोगों से जुड़े पैसे के फैसलों के बारे में. इसके अलावा, वह बुक रिव्यू भी करती हैं और नई किताबों व लेखकों को पढ़ना-समझना पसंद करती हैं. खाली समय में उन्हें नोवेल्स पढ़ना और ऐसी कहानियाँ पसंद हैं जो लोगों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




