घर पर मशरूम से बनाएं ये मजेदार स्नैक्स 

Updated at : 27 Mar 2026 2:55 PM (IST)
विज्ञापन
mushroom

मशरूम

Mushroom Snacks Ideas: शाम में घरवालों के लिए कुछ टेस्टी तैयार करना चाहते हैं तो आप मशरूम से स्नैक्स बना सकते हैं. इस आर्टिकल में आप 4 स्नैक्स आइडियाज के बारे में जान सकते हैं. 

विज्ञापन

Mushroom Snacks Ideas: मशरूम का इस्तेमाल करके आपने टेस्टी सब्जी जैसे मशरूम मसाला या मटर मशरूम बनाया होगा. आप मशरूम से टेस्टी स्नैक्स भी तैयार कर सकते हैं. आइए जानते हैं मशरूम से बनने वाले स्नैक्स रेसिपी आइडियाज. 

मशरूम के पकौड़े बनाएं

आप मशरूम से पकौड़े बना सकते हैं. इसे बनाने के लिए आप मशरूम को अच्छी तरह धोकर सूखा लें. एक बर्तन में बेसन, चावल का आटा, हल्दी, लाल मिर्च, नमक और पानी डालकर गाढ़ा बैटर बनाएं. मशरूम को बैटर में डालकर अच्छी तरह कोट करें. कड़ाही में तेल गरम करें और मशरूम को सुनहरा होने तक तलें. हरी चटनी या टमाटर सॉस के साथ सर्व करें. 

मशरूम टिक्का बनाएं

मशरूम टिक्का को आप तैयार कर सकते हैं. मशरूम टिक्का बनाने के लिए आप मशरूम को साफ करके बड़े टुकड़ों में काट लें. दही, अदरक-लहसुन पेस्ट, लाल मिर्च, हल्दी, धनिया पाउडर और नमक मिलाकर मैरिनेड तैयार करें. मशरूम को मैरिनेड में 30 मिनट के लिए रख दें. हरी मिर्च और प्याज के साथ मशरूम को स्क्यूअर में लगाकर ग्रिल में पका लें. आप मशरूम को तवे पर भी पका सकते हैं. 

मशरूम चिली बनाएं

अगर आपको कुछ स्पाइसी खाने का मन है तो मशरूम चिली बना सकते हैं. मशरूम को धोकर छोटे टुकड़ों में काट लें और हल्का फ्राई कर लें. प्याज, हरी मिर्च और शिमला मिर्च को छोटे टुकड़ों में काटें. तेल में अदरक-लहसुन पेस्ट डालकर भूनें, फिर प्याज और मिर्च डालें. मशरूम डालें. सोया सॉस, हरी चटनी, लाल मिर्च और नमक डालकर तेज आंच पर मिलाएं. ऊपर से हरे कटे हुए प्याज को डाल दें. 

मशरूम सैंडविच बनाएं

मशरूम को बारीक काटकर तेल में हल्का भूनें. नमक, काली मिर्च और थोड़ा हरा धनिया डालें. ब्रेड के स्लाइस पर मक्खन फैला लें. भुने हुए मशरूम को ब्रेड पर फैला दें. ऊपर से पसंदीदा सॉस डालें. दूसरा ब्रेड स्लाइस रखें और सैंडविच तवा पर डालकर पका लें. 

यह भी पढ़ें- Murmura Upma Recipe: घर पर मिनटों में बनाएं स्पेशल मुरमुरा उपमा, इस तरीके से करें तैयार

यह भी पढ़ें- Makhana Matar Curry: शाही स्वाद पाएं अब घर पर, रोटी-नान के साथ बनाएं मटर मखाना करी

विज्ञापन
Sweta Vaidya

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर में लाइफस्टाइल बीट के लिए कंटेंट लिखती हैं. वह पिछले एक साल से व्यंजन (Recipes), फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे विषयों पर लेख लिख रही हैं. उनका उद्देश्य पाठकों को रोजमर्रा की जिंदगी को आसान और स्टाइलिश बनाने के लिए प्रैक्टिकल टिप्स देना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola