गांव-गांव बीमा पहुंचाने वाली कंपनी टर्टलमिनट का IPO तैयार, अब निवेशकों की चमकेगी किस्मत

Updated at : 27 Mar 2026 1:47 PM (IST)
विज्ञापन
Turtlemint IPO

Turtlemint IPO: टर्टलमिनट अपना 2,000 करोड़ रुपये का IPO लाने की तैयारी में है. यह कंपनी 6 लाख पार्टनर्स के जरिए छोटे शहरों में बीमा पहुंचाती है. इसका नेटवर्क 97% पिन कोड्स तक है.

विज्ञापन

Turtlemint IPO: भारत की इंश्योरटेक कंपनी टर्टलमिनट फिनटेक सॉल्यूशंस (Turtlemint) अपना IPO लाने की तैयारी में है. कंपनी ने सेबी (Sebi) के पास रिवाइज्ड ड्राफ्ट पेपर जमा कर दिए हैं. करीब 2,000 करोड़ रुपये के इस आईपीओ में 660.7 करोड़  रुपये के नए शेयर जारी होंगे, जबकि बाकी हिस्सा ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए मौजूदा निवेशक बेचेंगे. 

क्या है कंपनी का असली बिजनेस?

टर्टलमिनट कोई साधारण इंश्योरेंस कंपनी नहीं है, बल्कि यह एक डिजिटल प्लेटफॉर्म है. यह अपने ‘Turtlemint Pro’ ऐप के जरिए 6 लाख से ज्यादा डिजिटल पार्टनर्स (PoSPs) को जोड़ती है. ये पार्टनर्स घर-घर जाकर लोगों को हेल्थ, लाइफ और मोटर इंश्योरेंस चुनने में मदद करते हैं. सितंबर 2025 तक कंपनी ने लगभग 1.96 करोड़ पॉलिसी बेचने में मदद की है. 

छोटे शहरों पर इतना जोर क्यों?

टर्टलमिनट की असली ताकत भारत के छोटे शहर और कस्बे हैं. कंपनी के 80% से ज्यादा पार्टनर्स इन्हीं इलाकों से आते हैं. आंकड़ों के मुताबिक, जहां पूरी इंडस्ट्री का सिर्फ 50-60% प्रीमियम इन इलाकों से आता है, वहीं टर्टलमिनट का 74.79% प्रीमियम इन्हीं छोटे शहरों से आता है. कंपनी का नेटवर्क देश के 97% पिन कोड्स तक फैला हुआ है. 

IPO से जुड़ी खास बातें क्या हैं?

फिलहाल कंपनी ने लिस्टिंग की तारीख और प्राइस बैंड का खुलासा नहीं किया है. लेकिन इस इश्यू के लिए ICICI Securities और Jefferies जैसे बड़े नाम बुक रनिंग लीड मैनेजर हैं. कंपनी के पोर्टफोलियो में सिर्फ इंश्योरेंस ही नहीं, बल्कि म्यूचुअल फंड, लोन और क्रेडिट कार्ड जैसे फाइनेंशियल प्रोडक्ट्स भी शामिल हैं. 

भविष्य की क्या है तैयारी?

IRDAI का लक्ष्य 2047 तक सबके लिए बीमा सुनिश्चित करना है. टर्टलमिनट का भरोसा तकनीक और स्थानीय सलाहकारों पर है. अनुमान है कि 2030 तक छोटे शहरों में बीमा की मांग बड़े शहरों के मुकाबले 1.6 गुना तेजी से बढ़ेगी, जिसका सीधा फायदा कंपनी को मिल सकता है. 

ये भी पढ़ें: स्टील सेक्टर में आई नई जान, GrafTech के ऐलान से HEG और Graphite India के निवेशक हुए गदगद

विज्ञापन
Soumya Shahdeo

लेखक के बारे में

By Soumya Shahdeo

सौम्या शाहदेव ने बैचलर ऑफ़ आर्ट्स इन इंग्लिश लिटरेचर में ग्रेजुएशन किया है और वह इस समय प्रभात खबर डिजिटल के बिजनेस सेक्शन में कॉन्टेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह ज़्यादातर पर्सनल फाइनेंस से जुड़ी खबरें लिखती हैं, जैसे बचत, निवेश, बैंकिंग, लोन और आम लोगों से जुड़े पैसे के फैसलों के बारे में. इसके अलावा, वह बुक रिव्यू भी करती हैं और नई किताबों व लेखकों को पढ़ना-समझना पसंद करती हैं. खाली समय में उन्हें नोवेल्स पढ़ना और ऐसी कहानियाँ पसंद हैं जो लोगों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं.

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola