फोन के बिल में गड़बड़ी की सबसे ज्यादा शिकायतें हैं इन 4 कंपनियों के खिलाफ
Updated at : 31 Jan 2015 4:24 PM (IST)
विज्ञापन

नयी दिल्ली : वोडाफोन, आइडिया सेल्युलर, टाटा टेलीसर्विसेज व बीएसएनएल के खिलाफ कुछ सर्किलों में उपभोक्ताओं ने फोन बिलों में गड़बड़ी की सबसे ज्यादा शिकायतें दर्ज कराई हैं. भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) की ताजा रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है. ट्राई के दिशानिर्देशों के अनुसार एक सेवा क्षेत्र में किसी कंपनी द्वारा जारी […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : वोडाफोन, आइडिया सेल्युलर, टाटा टेलीसर्विसेज व बीएसएनएल के खिलाफ कुछ सर्किलों में उपभोक्ताओं ने फोन बिलों में गड़बड़ी की सबसे ज्यादा शिकायतें दर्ज कराई हैं. भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) की ताजा रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है.
ट्राई के दिशानिर्देशों के अनुसार एक सेवा क्षेत्र में किसी कंपनी द्वारा जारी कुल बिलों में से 0.1 प्रतिशत से अधिक पर विवाद नहीं होना चाहिए. ट्राई के अनुसार आंध्र प्रदेश में वोडाफोन के 0.18 प्रतिशत पोस्टपेड ग्राहकों ने बिल को लेकर शिकायत दी.
वहीं असम में 0.33 प्रतिशत और पूर्वोत्तर सेवा क्षेत्र में 0.24 प्रतिशत ग्राहकों को कंपनी द्वारा भेजे गए बिल पर आपत्ति थी. पूर्वोत्तर में छह राज्य आते हैं. ट्राई की जून-सितंबर, 2014 की दूरसंचार सेवा प्रदर्शन संकेतक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है.
इसी तरह आंध्र प्रदेश में आइडिया के 0.19 प्रतिशत, गुजरात में 0.11 प्रतिशत और केरल के 0.13 प्रतिशत उपभोक्ताओं ने फोन बिल को लेकर शिकायत दर्ज कराई. वहीं सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी बीएसएनएल के कोलकाता के एक प्रतिशत व पश्चिम बंगाल के 0.24 प्रतिशत ग्राहकों ने बिल में खामी का मुद्दा उठाया.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




