78 अंक गिरकर सेंसेक्‍स बंद, निफ्टी 8,102 पर रुका

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Jan 2015 10:13 AM

विज्ञापन

मुंबई :बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स बुधवार को78.64 अंक या 0.64 अंक गिर कर 26,908.82 पर बंद हुआ. वहीं नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज का निफ्टी 25.25 अंक यानी 0.31 फीसदी की कमी के साथ 8,102.10 पर बंद हुआ. 11:35 बजे बाजार का हाल बाजार के खुलते ही सेंसेक्‍स और निफ्टी सपाट दिखे. लेकिन धीरे-धीरे फिर से […]

विज्ञापन
मुंबई :बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स बुधवार को78.64 अंक या 0.64 अंक गिर कर 26,908.82 पर बंद हुआ. वहीं नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज का निफ्टी 25.25 अंक यानी 0.31 फीसदी की कमी के साथ 8,102.10 पर बंद हुआ.
11:35 बजे बाजार का हाल
बाजार के खुलते ही सेंसेक्‍स और निफ्टी सपाट दिखे. लेकिन धीरे-धीरे फिर से बाजार में गिरावट देखी जा रही है. दिन के साढ़े ग्‍यारह बजे के आसपास 30 प्रमुख शेयरों वालेसूचकांक सेंसेक्‍स में 114 अंक की कमी देखी जा रही है. इसके साथ ही यह 0.43 फीसदी की गिरावट के साथ 26,861 अंक के आंकड़े को छू गया है.
वहीं नेशनल स्टॉक एक्‍सचेंज के 50 प्रमुख शेयरों वाला सूचकांक निफ्टी 37अंक की कमी या 0.46 फीसदी की गिरावट के साथ 8,000 अंक के करीब पहुंच चुका है.
बाजार का सुबह का हाल
मंगलवार को शेयर बाजारों में जबरदस्‍त गिरावट के बाद आज बुधवार को भारतीय शेयर बाजार सपाट होकर खुला. जानकारों ने दुनियाभर में कच्‍चे तेल की कीमतों में आयी भारी कमी का असर मंगलवार को बाजारों में आयी गिरावट का कारण बताया.

सेंसेक्‍स और निफ्टी में पिछले पांच सालों में कल पहली बार 3 फीसदी से ज्‍यादा की गिरावट देखी गयी थी. वहीं, आज सुबह के साढ़े नौ बजे के करीब प्रमुख दोनों संवेदी सूचकांक सेंसेक्‍स और निफ्टी हरे निशान पर दिख रहे हैं.

बंबई स्‍टॉक एक्‍सचेंज का 30 मुख्‍य शेयरों वाला इंडेक्‍स सेंसेक्‍स 36 अंक या 0.13 फीसदी की वृद्धि के साथ 27,023 अंक पर कारोबार कर रहा है. वहीं नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज का 50 प्रमुख शेयरों वाला संवेदी सूचकांक निफ्टी में भी 0.17 फीसदी या 13.90 अंक की बढ़ोतरी देखी जा रही है. निफ्टी इस वक्‍त 8,141 अंक के आंकड़े को छू चुका है.

मुनाफा कमानेवाली कंपनियों में आज जुबलियंट, जरएसपीएल, हिंदुस्‍तान यूनिलीवर, आइएनजी वैश्य बैंक, कोटक, एशियनपेट, कोल इंडिया और टीसीएस हैं. वहीं इस वक्‍त केर्न, बीएचइएल, टाटामोटर्स और आईसीआईसीआई बैंक नुकसान के साथ व्‍यापार कर रहे हैं. बीएसइ के मिडकैप और स्‍मॉलकैप शेयरों में भी मामूली बढ़त देखने को मिल रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola