36 FDI प्रस्तावों पर 22 जनवरी को विचार करेगी सरकार

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Jan 2015 11:42 AM

विज्ञापन

नयी दिल्‍ली : विदेशी निवेश संवर्धन बोर्ड (एफआईपीबी) की बैठक 22 जनवरी को होगी जिसमें प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) के 36 प्रस्तावों पर विचार किया जाएगा. इस साल बोर्ड की यह पहली बैठक होगी. इसमें जिन प्रस्तावों पर विचार किया जाना है उनमें इंडियन एनर्जी एक्सचेंज, वियाकाम 18 मीडिया, ग्लेनमार्क फार्मास्युटिकल्स तथा जॉनसन एंड जॉनसन […]

विज्ञापन

नयी दिल्‍ली : विदेशी निवेश संवर्धन बोर्ड (एफआईपीबी) की बैठक 22 जनवरी को होगी जिसमें प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) के 36 प्रस्तावों पर विचार किया जाएगा. इस साल बोर्ड की यह पहली बैठक होगी. इसमें जिन प्रस्तावों पर विचार किया जाना है उनमें इंडियन एनर्जी एक्सचेंज, वियाकाम 18 मीडिया, ग्लेनमार्क फार्मास्युटिकल्स तथा जॉनसन एंड जॉनसन का प्रस्ताव शामिल हैं.

इसके अलावा बोर्ड जेपी मोर्गन एसेट मार्केटिंग (एशिया), टचस्टोन ट्रस्ट, ब्लूस्टार इन्फोटेक, अरविंदो फार्मा, हॉस्पिरा पीटीई, साई लाइफ साइंसेज, मायलेन लैबोरेटरीज, सेंचुरियन लैबोरेटरीज आदि के एफडीआई प्रस्तावों पर भी विचार करेगा. उल्लेखनीय है कि इस समय देश में ज्यादातर क्षेत्रों में स्वत: मार्ग से ही एफडीआई की अनुमति है. हालांकि दवा व रक्षा सहित कई क्षेत्रों में एफडीआई के लिए वित्त मंत्रालय की मंजूरी की जरुरत होती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola