सेंसेक्स 153.95 अंक बढकर 27,395 और निफ्टी 45.60 अंक उठकर 8,246 पर हुआ बंद

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Dec 2014 10:07 AM

विज्ञापन

मुंबई: मुंबईः शेयर बाजार की शुरुआत आज बढ़त के साथ हुआ. कारोबार खत्म होते – होते सेंसेक्स 153.95 अंक बढ कर 27,395.73 और निफ्टी 45.60 अंक के लाभ से 8,246.30 पर बंद.साल के आखिरी सप्‍ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को शेयर बाजार बढ़त‍ के साथ खुले हैं. सुबह के साढ़े नौ बजे बंबई […]

विज्ञापन
मुंबई: मुंबईः शेयर बाजार की शुरुआत आज बढ़त के साथ हुआ. कारोबार खत्म होते – होते सेंसेक्स 153.95 अंक बढ कर 27,395.73 और निफ्टी 45.60 अंक के लाभ से 8,246.30 पर बंद.साल के आखिरी सप्‍ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को शेयर बाजार बढ़त‍ के साथ खुले हैं. सुबह के साढ़े नौ बजे बंबई स्‍टॉक एक्‍सचेंज के संवेदी सूचकांक सेंसेक्‍स में 202.2 अंकों या 0.73 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली, इसके साथ ही यह 27,443 अंकों पर पहुंच गया. वहीं नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज का निफ्टी भी आज‍ बढ़त के साथ खुला है. निफ्टी 60 अंकों या 0.72 फीसदी की वृद्धि के साथ 8,264 के अंकड़े को छूता नजर आया.
बीएसइ के मिडकैप और स्‍मॉलकैप शेयरों में भी तेजी देखने को मिली है. मिडकैप शेयर 0.66 फीसदी और स्‍मॉलकैप शेयर 0.44 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 10182.52 और 10942.85 अंकों पर कारोबार कर रहे हैं.बीएसइ में आज मुनाफा कमाने वाली कंपनियों में बेयरक्रॉप, जीपीपीवी, एबेन ,वेकरेंजी और एसएसएलटी टॉप पर हैं ये 3.76 फीसदी से 3.20 फीसदी की वृद्धि के साथ व्‍यापार कर रहे हैं. वहीं टॉप लूजरों में इस वक्‍त पीएमसीफिन, रेजोवाइपीआर, पेजइंड, कैलाश और हाथवे हैं ये 6.83 फीसदी से 1.95 फीसदी की गिरावट के साथ व्यापार कर रहे हैं.
एनएसइ पर टॉप गेनरों में अभी जिंदलस्‍टील, एसएसएलटी, हिंदुस्‍तान यूनिलिवर, हिंडाल्‍को और ओएनजीसी 2.55 से 1.20फीसदीकी उछाल के साथ कारोबार कर रहे हैं. वहीं नुकसान के साथ व्‍यापर करने वाली कंपनियों में इस वक्‍त सिपला और रिलायंस सबसे ज्‍यादा 0.04 से 0.01 फीसदी की गिरावट के साथ व्‍यापार कर रहे हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola