डीएलएफ को 630 करोड़ रुपये का जुर्माना

नयी दिल्ली: उच्चतम न्यायालय की ओर से आज रियल इस्टेट के प्रमुख उद्यमी डीएलएफ को 630 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है. सुप्रीम कोर्ट ने डीएलएफ को निर्देश दिया कि उसकी अपील लंबित होने के दौरान जुर्माने की 630 करोड़ रुपये की राशि जमा करायी जाये. भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग ने कथित रुप से अनुचित […]
नयी दिल्ली: उच्चतम न्यायालय की ओर से आज रियल इस्टेट के प्रमुख उद्यमी डीएलएफ को 630 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है. सुप्रीम कोर्ट ने डीएलएफ को निर्देश दिया कि उसकी अपील लंबित होने के दौरान जुर्माने की 630 करोड़ रुपये की राशि जमा करायी जाये. भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग ने कथित रुप से अनुचित व्यापारिक आचरण अपनाने के कारण डीएलएफ पर यह जुर्माना किया था.
शीर्ष अदालत ने कहा कि प्रतिस्पर्धा अपीली न्यायाधिकरण के 19 मई के आदेश के खिलाफ डीएलएफ की अपील लंबित होने के दौरान उसे तीन महीने के भीतर रजिस्टरी में यह रकम जमा करानी होगी. न्यायाधिकरण ने डीएलएफ पर 630 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाने के प्रतिस्पर्धा आयोग के फैसले को बरकरार रखा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




