भारत ने तीन देशों से पांच लाख टन रिफाइंड पाम तेल आयात के लिए लाइसेंस जारी किये

Updated at : 21 Feb 2020 8:56 AM (IST)
विज्ञापन
भारत ने तीन देशों से पांच लाख टन रिफाइंड पाम तेल आयात के लिए लाइसेंस जारी किये

नयी दिल्लीः भारत ने नेपाल, इंडोनेशिया और बांग्लादेश तीन देशों से लगभग पांच लाख टन रिफाइंड पाम तेल आयात करने के लिए 70 लाइसेंस जारी किए हैं. आठ जनवरी को, सरकार ने रिफाइंड पाम तेल के आयात पर प्रतिबंध लगा दिया था. सूत्रों ने कहा कि विदेश व्यापार महानिदेशालय ने करीब पांच लाख टन रिफाइंड […]

विज्ञापन

नयी दिल्लीः भारत ने नेपाल, इंडोनेशिया और बांग्लादेश तीन देशों से लगभग पांच लाख टन रिफाइंड पाम तेल आयात करने के लिए 70 लाइसेंस जारी किए हैं. आठ जनवरी को, सरकार ने रिफाइंड पाम तेल के आयात पर प्रतिबंध लगा दिया था. सूत्रों ने कहा कि विदेश व्यापार महानिदेशालय ने करीब पांच लाख टन रिफाइंड पाम तेल आयात करने के लिए 60-70 आयात लाइसेंस जारी किए हैं. ये लाइसेंस केवल 18 महीने की अवधि के लिए वैध होंगे.

इस वित्त वर्ष में अप्रेल-दिसंबर के दौरान भारत ने लगभग 23 लाख टन रिफाइंड पाम तेल यानी हर महीने लगभग 2.5 लाख टन तेल का आयात किया. भारत दुनिया में वनस्पति तेलों का सबसे बड़ा आयातक है और सालाना लगभग डेढ करोड़ टन का आयात करता है. इसमें से पाम तेल का 90 लाख टन आयात शामिल है, जबकि शेष 60 लाख टन सोयाबीन और सूरजमुखी का तेलों का आयात किया जाता है.

इंडोनेशिया और मलेशिया दो देश हैं जो ताड़ यानी पॉम तेल की आपूर्ति करते हैं. मलेशिया एक साल में 1.90 करोड़ टन ताड़ के तेल का उत्पादन करता है, जबकि इंडोनेशिया 4.30 करोड़ टन पॉम तेल का उत्पादन करता है. सरकार का रिफाइंड पॉम तेल को प्रतिबंधित सूची में लाने का कदम नए नागरिकता कानून और कश्मीर मुद्दे पर मलेशिया की टिप्पणी की पृष्ठभूमि में सामने आया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola