सरकार ने 102 लाख करोड़ रुपये की परियोजनाओं को किया चिह्नित, पांच साल में होगा क्रियान्वयन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 31 Dec 2019 4:07 PM
नयी दिल्ली : ढांचागत परियोजनाओं में निवेश को बढ़ावा देने के सरकार के संकल्प पर जोर देते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ऐसी चिह्नित परियोजनाओं का एक खाका मंगलवार को प्रस्तुत किया, जिन पर पांच साल में 102 लाख करोड़ रुपये खर्च किये जायेंगे. वित्त मंत्री ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि […]
नयी दिल्ली : ढांचागत परियोजनाओं में निवेश को बढ़ावा देने के सरकार के संकल्प पर जोर देते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ऐसी चिह्नित परियोजनाओं का एक खाका मंगलवार को प्रस्तुत किया, जिन पर पांच साल में 102 लाख करोड़ रुपये खर्च किये जायेंगे. वित्त मंत्री ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर दिये अपने भाषण में ढांचागत क्षेत्र की परियोजनाओं में 100 लाख करोड़ रुपये के निवेश के बारे में कहा था.
उन्होंने कहा कि ये परियोजनाएं बिजली, रेलवे, शहरी सिंचाई, परिवहन, शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र की हैं. सीतारमण ने कहा कि उसके गठित एक कार्यबल ने 102 लाख करोड़ रुपये की ढांचागत परियोजनाओं की पहचान की है. कार्यबल में चार महीने के कम समय में 70 विभिन्न पक्षों से बातचीत और विचार-विमर्श के बाद यह काम पूरा किया है. उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं की शृंखला में तीन लाख करोड़ रुपये की और भी परियोजनाएं जोड़ी जा सकती है.
सीतारमण ने कहा कि ये परियोजनाएं पिछले छह साल के दौरान केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा अमल में लायी गयीं 51 लाख करोड़ रुपये की परियोजनाओं के अतिरिक्त हैं. उन्होंने कहा कि नयी परियोजनाओं में केंद्र और राज्यों का हिस्सा 39-39 फीसदी होगा. शेष 22 फीसदी निवेश निजी क्षेत्र से आयेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










