वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, ढांचागत क्षेत्र की परियोजनाओं की पहचान करने में लगा है कार्यबल

चेन्नई : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि बुनियादी ढांचा परियोजनाओं में निवेश बढ़ाने के लिए सरकार ने कार्यबल गठित किया है. यह कार्यबल उन क्षेत्रों और परियोजनाओं की पहचान की प्रक्रिया में है, जहां केंद्र सरकार को निवेश करने की जरूरत है. सीतारमण ने यहां मंगलवार को कहा कि उपभोग बढ़ाने के लिए […]
चेन्नई : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि बुनियादी ढांचा परियोजनाओं में निवेश बढ़ाने के लिए सरकार ने कार्यबल गठित किया है. यह कार्यबल उन क्षेत्रों और परियोजनाओं की पहचान की प्रक्रिया में है, जहां केंद्र सरकार को निवेश करने की जरूरत है. सीतारमण ने यहां मंगलवार को कहा कि उपभोग बढ़ाने के लिए सरकारी खर्च में तेजी लानी होगी. सरकार का खर्च ढांचागत क्षेत्र की परियोजनाओं में बढ़े यह बेहतर होगा.
इसे भी देखें : लॉजिस्टिक को ढांचागत क्षेत्र का दर्जा, फंड राइजिंग में मिलेगी मदद
उन्होंने कहा कि सरकार पहले ही 100 लाख करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा कर चुकी है. उनका मानना है कि अवसंरचना क्षेत्र से जुड़ी परियोजनाओं में इस राशि का निवेश तेज करने की जरूरत है. सीतारमण यहां संवाददाताओं के साथ सरकार के 100 दिन के कार्यकाल में लिये गये फैसलों के बारे में संबोधित कर रही थीं. उन्होंने कहा कि मैंने परियोजनाओं की पहचान तेज करने के लिए कार्यबल गठित किया है, ताकि परियोजनाओं को पैसा दिया जा सके.
उन्होंने कहा कि कार्यबल ने काम शुरू कर दिया है. वह उन परियोजनाओं की पहचान प्रक्रिया में हैं, जिन्हें वित्त उपलब्ध कराया जा सकता है. इस कार्यबल में विभिन्न मंत्रालयों के सचिव, अन्य वरिष्ठ अधिकारी और नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




