स्टॉक मार्केट में जोरदार गिरावट से निवेशकों के डूब गये 2.55 लाख करोड़ रुपये
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Sep 2019 6:58 PM
नयी दिल्ली : शेयर बाजारों में जोरदार गिरावट के बीच मंगलवार को निवेशकों की बाजार हैसियत 2.55 लाख करोड़ रुपये ‘डूब’ गयी. आर्थिक संकट और व्यापार युद्ध को लेकर चिंता के बीच निवेशकों की धारणा बुरी तरह प्रभावित हुई है. बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स मंगलवार को 769.88 अंक या 2.06 फीसदी […]
नयी दिल्ली : शेयर बाजारों में जोरदार गिरावट के बीच मंगलवार को निवेशकों की बाजार हैसियत 2.55 लाख करोड़ रुपये ‘डूब’ गयी. आर्थिक संकट और व्यापार युद्ध को लेकर चिंता के बीच निवेशकों की धारणा बुरी तरह प्रभावित हुई है. बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स मंगलवार को 769.88 अंक या 2.06 फीसदी के नुकसान से 36,562.91 अंक पर आ गया. शेयर बाजारों में जोरदार गिरावट से मंगलवार को बंबई शेयर बाजार की सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 2,55,585.56 करोड़ रुपये घटकर 1,38,42,866.10 करोड़ रुपये रह गया.
एक्सिस सिक्योरिटीज के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी अरुण ठुकराल ने कहा कि बाजार ने वाहन बिक्री के कमजोर आंकड़ों और जीडीपी की सुस्त रफ्तार पर प्रतिक्रिया दी है. इससे यह संकेत मिल रहा है कि अर्थव्यवस्था में सुस्ती गहरा गयी है और मौद्रिक और वित्तीय मोर्चे पर तत्काल उपाय करने की जरूरत है. सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 28 में नुकसान रहा. बीएसई में 1,613 शेयरों में गिरावट आयी, जबकि 817 में लाभ रहा. 178 शेयर अपने पूर्वस्तर पर कायम रहे. मंगलवार को कारोबार के दौरान करीब 200 शेयरों अपने 52 सप्ताह के निचले स्तर पर आ गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










