तेजी पर बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स आज भी 26000 के पार, निफ्टी भी आगे

मुंबई: कारोबार के अंतिम घंटे में विदेशी कोषों की जोरदार लिवाली से बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 125 अंक चढकर 26,271.85 अंक के नए रिकार्ड स्तर पर पहुंच गया। यह लगातार आठवां सत्र रहा जबकि सेंसेक्स में तेजी आई है. नरेन्द्र मोदी सरकार द्वारा उंचा विदेशी निवेश आकर्षित करने के प्रयासों से निवेशकों में काफी […]
मुंबई: कारोबार के अंतिम घंटे में विदेशी कोषों की जोरदार लिवाली से बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 125 अंक चढकर 26,271.85 अंक के नए रिकार्ड स्तर पर पहुंच गया। यह लगातार आठवां सत्र रहा जबकि सेंसेक्स में तेजी आई है. नरेन्द्र मोदी सरकार द्वारा उंचा विदेशी निवेश आकर्षित करने के प्रयासों से निवेशकों में काफी उत्साह है.
इसके अलावा कई बडी कंपनियों के बेहतर तिमाही नतीजों और चीन के आर्थिक आंकडों के चलते सकारात्मक वैश्विक रख के बीच घरेलू धारणा को बल मिला.धातु, एफएमसीजी व आईटी कंपनियों के शेयरों में जोरदार लिवाली से बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स अंत में 124.52 अंक या 0.48 प्रतिशत के लाभ से 26,271.85 अंक के नए रिकार्ड स्तर पर बंद हुआ. इससे पहले कल सेंसेक्स 26,147.33 अंक के रिकार्ड पर बंद हुआ था. कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 26,292.66 अंक का दिन का नया रिकार्ड स्तर भी छुआ.
8 जुलाई को सेंसेक्स ने 26,190.44 अंक के रिकार्ड स्तर को छुआ था.इस तरह लगातार आठवें दिन सेंसेक्स में तेजी आई. इस दौरान सेंसेक्स में 1,265 अंक की बढत रही है. सितंबर, 2012 के बाद सेंसेक्स में यह लगातार तेजी का सबसे लंबा सिलसिला है. उस समय सेंसेक्स में लगातार नौ दिन लाभ दर्ज हुआ था.इसी तरह नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी 34.85 अंक या 0.85 प्रतिशत के लाभ के साथ पहली बार 7,800 अंक के उपर 7,830.60 अंक पर बंद हुआ.
कारोबार के दौरान इसने 7,835.65 अंक का रिकार्ड स्तर भी छुआ.मंत्रिमंडल ने आज बीमा क्षेत्र में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) की सीमा बढाकर 49 फीसद करने को मंजूरी दे दी. इससे इस क्षेत्र में 25,000 करोड रुपये का विदेशी निवेश आएगा. इस फैसले से रिलायंस कैपिटल, मैक्स इंडिया और बजाज फिनसर्व के शेयर मांग में रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




