शॉ अकादमी के ऑनलाइन सिलेबस उपलब्ध करायेगी Airtel, कौशल विकास का बढ़ेगा दायरा

नयी दिल्ली : दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल ने ऑनलाइन शिक्षा प्रदान करने वाली शॉ अकादमी से हाथ मिलाया है. इसके तहत, एयरटेल अपने मोबाइल उपभोक्ताओं को लोकप्रिय ऑनलाइन पाठ्यक्रम उपलब्ध करायेगी. दूरसंचार कंपनी अपने पुनर्गठित ‘एयरटेल थैंक्स’ कार्यक्रम के तहत प्रदान किये जाने वाले लाभ का दायरा बढ़ाना चाहती है. इसे भी देखें : OFFER: […]
नयी दिल्ली : दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल ने ऑनलाइन शिक्षा प्रदान करने वाली शॉ अकादमी से हाथ मिलाया है. इसके तहत, एयरटेल अपने मोबाइल उपभोक्ताओं को लोकप्रिय ऑनलाइन पाठ्यक्रम उपलब्ध करायेगी. दूरसंचार कंपनी अपने पुनर्गठित ‘एयरटेल थैंक्स’ कार्यक्रम के तहत प्रदान किये जाने वाले लाभ का दायरा बढ़ाना चाहती है.
इसे भी देखें : OFFER: चाहे जहां से खरीदें नया 4G स्मार्टफोन, इस कंपनी से मिलेगा 2000 रुपये का कैशबैक
एयरटेल ने बयान में कहा कि शॉ अकादमी व्यावहारिक कौशल के विकास और लोकप्रिय विषयों मसलन संगीत, फोटोग्राफी, भाषा, फिटेनस, वित्तीय व्यापार, डिजिटल मार्केटिंग, पोषण, मोबाइल एप विकास और वेब डिजाइनिंग पर पाठ्यक्रमों की पेशकश करती है. बयान में कहा गया है कि शॉ अकादमी की वैश्विक स्तर पर मौजूदगी है. 50 लाख से अधिक विद्यार्थी उसके पाठ्यक्रम पढ़ रहे हैं. भारत में अकेले उसके 9,00,000 से अधिक उपयोगकर्ता हैं.
बयान में कहा गया है कि एयरटेल प्लैटिनम के मोबाइल उपभोक्ताओं को शॉ अकादमी की पाठ्यक्रम लाइब्रेरी जिसका मूल्य 6,000 रुपये है, तक एक साल की पहुंच उपलब्ध होगी. एयरटेल गोल्ड के ग्राहकों को शॉ अकादमी के किसी भी 800 रुपये तक के पाठ्यक्रम की एक महीने की मुफ्त पहुंच उपलब्ध होगी. एयरटेल थैंक्स एप के जरिये यह लाभ लिया जा सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




