बजट से पहले मोदी सरकार ने दिया किसानों को बड़ा तोहफा, इन फसलों पर बढ़ाया न्यूनतम समर्थन मूल्य
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :03 Jul 2019 3:15 PM (IST)
विज्ञापन

नयी दिल्लीः केंद्र की मोदी सरकार ने बजट से पहले बुधवार को करोड़ों किसानों को एक बहुत बड़ी सौगात दी. केंद्रीय कैबिनेट ने 14 खरीफ फसलों की एमएसपी यानी न्यूनतम खरीद मूल्य बढ़ाने का फैसला किया है. जानकारी के मुताबिक, धान की एमएसपी 85 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ायी गयी है. इसके अलावा अरहर दाल, उड़द […]
विज्ञापन
नयी दिल्लीः केंद्र की मोदी सरकार ने बजट से पहले बुधवार को करोड़ों किसानों को एक बहुत बड़ी सौगात दी. केंद्रीय कैबिनेट ने 14 खरीफ फसलों की एमएसपी यानी न्यूनतम खरीद मूल्य बढ़ाने का फैसला किया है.
जानकारी के मुताबिक, धान की एमएसपी 85 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ायी गयी है. इसके अलावा अरहर दाल, उड़द दाल,सूरजमुखी, तिल और सोयाबीन की एमएसपी भी बढ़ी है. अरहर दाल की एमएसपी 125 रुपये प्रति क्विंटल, तिल 236 रुपये प्रति क्विंटल, सोयाबीन 311 रुपये प्रति क्विंटल, सूरजमुखी की 262 रुपये प्रति क्विंटल, उड़द दाल की कीमत में 100 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी हुई है.
किसान संगठनों द्वारा लंबे समय से एमएसपी में बढ़ोतरी की मांग की जा रही थी. उनका कहना है कि किसानों को लागत मूल्य पर कम से कम डेढ़ गुना कीमत मिलनी चाहिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










