एप्पल ने बैटरी फटने की आशंका के चलते वापस मंगाये मैकबुक प्रो

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Jun 2019 8:26 PM

विज्ञापन

सैन फ्रांसिस्को : एप्पल ने बैटरी के सामान्य से अधिक गर्म होने और ‘फटने की आशंका’ के कारण पुरानी पीढ़ी के अपने कई मैकबुक प्रो वापस मंगा लिये हैं. कंपनी ने कहा है कि सितंबर, 2015 से फरवरी के बीच बेचे गये 15 इंच के रेटिना डिस्प्ले वाले मैकबुक प्रो को वापस मंगाया गया है. […]

विज्ञापन

सैन फ्रांसिस्को : एप्पल ने बैटरी के सामान्य से अधिक गर्म होने और ‘फटने की आशंका’ के कारण पुरानी पीढ़ी के अपने कई मैकबुक प्रो वापस मंगा लिये हैं. कंपनी ने कहा है कि सितंबर, 2015 से फरवरी के बीच बेचे गये 15 इंच के रेटिना डिस्प्ले वाले मैकबुक प्रो को वापस मंगाया गया है. दिग्गज प्रौद्योगिकी कंपनी ने कहा है कि वह बिना किसी शुल्क के बैटरी बदलेगी. कई देशों से इस उत्पाद को वापस मंगाया गया है. चीन में करीब 63,000 लैपटॉप इससे प्रभावित होंगे.

एप्पल ने कहा है कि इस दिक्कत के कारण किसी कंप्यूटर को खास क्षति पहुंचने या किसी व्यक्ति के घायल होने की कोई सूचना नहीं मिली है, लेकिन उसने ज्यादा गर्म हो रहे लैपटॉप का इस्तेमाल तत्काल बंद करने का आग्रह किया है. उसने कहा कि एक अलग वेबसाइट बनायी गयी है. इस वेबसाइट पर सीरियल नंबर डालकर उपभोक्ता यह सुनिश्चित कर सकते हैं कि उनके कंप्यूटर प्रभावित हैं या नहीं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola