व्हाट्सएप भारत में स्टार्टअप कंपनियों के साथ गहरा संपर्क बनाने की दिशा में कर रही काम

नयी दिल्ली : मैसेजिंग एप व्हाट्सएप ने मंगलवार को कहा कि उसका ध्यान भारत में स्टार्टअप कंपनियों के साथ संपर्क को व्यापक बनाने पर है, ताकि वे प्रौद्योगिकी मंच का इस्तेमाल कर पाएं और विभिन्न मुद्दों के समाधान के लिए परिचालन के स्तर को ऊपर उठा सकें. फेसबुक की स्वामित्व वाली कंपनी ने ‘स्टार्टअप इंडिया-व्हाट्सऐप […]
नयी दिल्ली : मैसेजिंग एप व्हाट्सएप ने मंगलवार को कहा कि उसका ध्यान भारत में स्टार्टअप कंपनियों के साथ संपर्क को व्यापक बनाने पर है, ताकि वे प्रौद्योगिकी मंच का इस्तेमाल कर पाएं और विभिन्न मुद्दों के समाधान के लिए परिचालन के स्तर को ऊपर उठा सकें. फेसबुक की स्वामित्व वाली कंपनी ने ‘स्टार्टअप इंडिया-व्हाट्सऐप ग्रैंड चैलेंज’ के विजेताओं की घोषणा भी की. इसके तहत पांच स्टार्टअप कंपनियों को कुल ढाई लाख डॉलर के पुरस्कार दिये गये.
इसे भी देखें : WhatsApp को मिली ये बड़ी कामयाबी, आप भी जानें
व्हाट्सएप इंडिया के प्रमुख अभिजीत बोस ने संवाददाताओं से कहा कि मुझे इस नौकरी में पांच महीने ही हुए हैं और मेरा लक्ष्य भारत में विभिन्न मोर्चों पर व्हॉट्सएप के संपर्क को गहरा बनाना है. प्रौद्योगिकी कंपनी के तौर पर हम स्टार्टअप व्यवस्था के लिए काफी महत्वपूर्ण साझीदार हो सकते हैं. हम स्टार्टअप एवं प्रौद्योगिकी तंत्र के साथ अपने संपर्क को मजबूत बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि कंपनी भारत में स्टार्टअप समुदाय के साथ संपर्क के लिए विभिन्न उपायों पर विचार कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




