कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम 993 रुपये बढ़े, जानें घरेलू गैस सिलेंडर का हाल
LPG Gas Cylinder Subsidy
LPG Price Hike : कमर्शियल LPG सिलेंडर आज यानी 1 मई से महंगा हो गया है. 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम ₹993 बढ़ गए हैं. दिल्ली में अब इसकी कीमत ₹3,071.50 हो गई है.
LPG Price Hike : आज से कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में ₹993 की बड़ी बढ़ोतरी कर दी गई है, जिससे होटल, रेस्टोरेंट और छोटे कारोबारियों पर सीधा असर पड़ेगा. हालांकि राहत की बात यह है कि घरेलू LPG सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है, यानी आम उपभोक्ताओं पर फिलहाल इसका असर नहीं पड़ेगा.
इससे पहले पिछले महीने भी तेल कंपनियों ने दाम बढ़ाए थे. तब 5 किलो वाले मिनी सिलेंडर करीब ₹51 महंगे हुए थे, जबकि 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर के दाम ₹195 से ₹218 तक बढ़ा दिए गए थे.
घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं
आम लोगों को फिलहाल राहत दी गई है. दिल्ली में 14.2 किलो वाले घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत अभी ₹913 ही बनी हुई है, इसमें कोई बदलाव नहीं हुआ है. इससे पहले 7 मार्च को इसके दाम ₹60 बढ़ाए गए थे.
हर महीने की पहली तारीख को LPG की कीमत होती है अपडेट
बड़ी तेल कंपनियां जैसे इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम हर महीने की पहली तारीख को LPG के दाम अपडेट करती हैं. ये कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार के रेट और रुपये-डॉलर के उतार-चढ़ाव को ध्यान में रखकर तय की जाती हैं.
पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं
वहीं पेट्रोल और डीजल के दाम देशभर में फिलहाल स्थिर हैं. दिल्ली में पेट्रोल ₹94.72 प्रति लीटर और डीजल ₹87.62 प्रति लीटर मिल रहा है. पिछले साल मार्च में ₹2 प्रति लीटर की कटौती के बाद से ही इनके दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है.
कच्चे तेल के दाम बढ़ चुके हैं करीब 50% तक
ताजा बढ़ोतरी की वजह वेस्ट एशिया में बढ़ता तनाव माना जा रहा है, जिससे दुनियाभर की तेल सप्लाई प्रभावित हुई है. युद्ध शुरू होने के बाद से कच्चे तेल के दाम करीब 50% तक बढ़ चुके हैं. खासकर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से सप्लाई चेन पर बड़ा असर पड़ा है, क्योंकि ये दुनिया के सबसे अहम तेल रास्तों में से एक है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए