हाई हील्स और झुमकों का फैशन नहीं चलेगा, NEET परीक्षा के लिए NTA ने दिए सख्त आदेश 

Updated:
विज्ञापन

नीट यूजी परीक्षा (सांकेतिक तस्वीर)

NEET Exam Guidelines: NTA ने सभी स्टूडेंट्स को सलाह दी है कि एग्जाम सेंटर पर समय से पहुंचें. साथ ही ड्रेस को लेकर भी कई तरह के नियम हैं, जिनका पालन करना होगा.

विज्ञापन

NEET Exam Guidelines: नीट यूजी परीक्षा 3 मई 2026 को आयोजित की जाएगी. इस परीक्षा को लेकर नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने दिशा -निर्देश जारी किए हैं. NTA ने खासकर ड्रेस कोड को लेकर एक नोटिस जारी किया है. एनटीई ने साफ कर दिया है कि सभी कैंडिडेट्स को सिंपल कपड़े पहनकर आना होगा. एग्जाम सेंटर पर किसी भी तरह की आभूषण प्रतिबंधित है. 

NTA ने जारी किया नोटिस

NTA ने अपने X पर एक नोटिस के जरिए नीट अभ्यर्थी को बताया कि एग्जाम सेंटर पर कौन-कौन सी चीजें बैन है. नीट ने एक पोस्टर जारी किया है, जिसमें तस्वीरों और इंसट्रक्शन के सहारे बताया गया है कि किस तरह के कपड़े बैन हैं. 

NEET UG 2026: जारी गाइडलाइंस के अनुसार, क्या-क्या बैन है? 

  • फुल स्लीव या वुलेन कपड़े बैन हैं (अगर किसी परिस्थिति में जरूरी है तो पहले से रिपोर्ट करना होगा) 
  • किसी भी तरह के धार्मिक कपड़े जैसे कि पगड़ी, हिजाब पहनने की अनुमति है 
  • ट्रांसपेरेंट बोतल लाने की अनुमति है 
  • पैरों में चप्पल या कम हील वाली सैंडल पहन सकते हैं. जूते पहनने की अनुमति नहीं है 

NEET UG Do’s and Don’t: क्या करें और क्या न करें 

क्या करें (Do’s)क्या न करें (Don’ts)
ट्रांसपेरेंट पानी की बोतल ला सकते हैंमहंगे या भारी आभूषण पहनकर न जाएं
सिंपल और हल्के कपड़े पहनेंहाई हील्स या मोटे सोल वाली सैंडल न पहनें
एडमिट कार्ड और जरूरी डॉक्यूमेंट साथ रखेंइलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स (मोबाइल, स्मार्टवॉच) न ले जाएं
समय से पहले एग्जाम सेंटर पहुंचेंदेरी से पहुंचने की गलती न करें
केवल जरूरी स्टेशनरी (जैसे पेन) रखेंबैग, नोट्स या किताबें सेंटर में न ले जाएं

एग्जाम सेंटर पर सही समय पर पहुंचें

इसी के साथ NTA ने सभी स्टूडेंट्स को सलाह दी है कि एग्जाम सेंटर पर मौजूद सभी स्टाफ से अच्छे से पेश आएं और कॉर्डिनेट करें. एग्जाम सेंटर पर सही समय में पहुंचें. लेट से आने वालों को परीक्षा में नहीं बैठने दिया जाएगा. NTA ने कहा कि नीट परीक्षा के लिए पूरी तैयारी कर ली गई है. हमें मिलकर इस परीक्षा को सुरक्षित और पारदर्शी बनाना है.

यह भी पढ़ें- MP PAT के लिए एडमिट कार्ड जारी, 8 मई को होगी परीक्षा

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola