ePaper

मुनाफावसूली की वजह से शेयर बाजारों में लगातार पांचवें दिन गिरावट जारी

Updated at : 13 Feb 2019 5:38 PM (IST)
विज्ञापन
मुनाफावसूली की वजह से शेयर बाजारों में लगातार पांचवें दिन गिरावट जारी

मुंबई : बाजार में बुधवार को लगातार पांचवें कारोबारी सत्र में भी गिरावट का सिलसिला जारी रहा और बीएसई सेंसेक्स बुधवार को 120 अंक टूटकर बंद हुआ. कारोबार के अंतिम घंटे बैंक, वाहन, धातु और औषधि कंपनियों के शेयरों में मुनाफावसूली से बाजार में गिरावट दर्ज की गयी. कारोबारियों ने कहा कि घरेलू संस्थागत निवेशकों […]

विज्ञापन

मुंबई : बाजार में बुधवार को लगातार पांचवें कारोबारी सत्र में भी गिरावट का सिलसिला जारी रहा और बीएसई सेंसेक्स बुधवार को 120 अंक टूटकर बंद हुआ. कारोबार के अंतिम घंटे बैंक, वाहन, धातु और औषधि कंपनियों के शेयरों में मुनाफावसूली से बाजार में गिरावट दर्ज की गयी. कारोबारियों ने कहा कि घरेलू संस्थागत निवेशकों तथा विदेशी संस्थागत निवेशकों की लगातार बिकवाली से बाजार धारणा पर असर पड़ा.

इसे भी पढ़ें : शेयर बाजारों में लगातार चौथे दिन गिरावट जारी, 241 अंक टूटा सेंसेक्स

सकारात्मक वृहत आर्थिक आंकड़ों के साथ बीएसई सेंसेक्स शुरू में बढ़त के साथ 36,279.63 अंक पर खुला और एक समय 36,375.80 अंक तक चला गया. हालांकि, बाद में अंतिम समय में मुनाफावसूली से इसमें गिरावट आयी और यह 35,962.79 अंक तक चला गया. अंत में यह 119.51 अंक या 0.33 फीसदी की गिरावट के साथ 36,034.11 अंक पर बंद हुआ. इससे पहले, पिछले चार दिनों में सेंसेक्स 720 अंक लुढ़का था. खाद्य वस्तुओं के दाम कम होने से खुदरा मुद्रास्फीति 19 महीने के न्यूनतम स्तर पर पहुंच गयी.

वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 37.75 अंक या 0.35 फीसदी की गिरावट के साथ 10,793.65 अंक पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान यह 10,891.65 तथा 10,772.10 अंक के दायरे में रहा. नुकसान में रहने वाले प्रमुख शेयरों में ओएनजीसी, एसबीआई, पावरग्रिड, एल एंड टी, यस बैंक, एशियन पेंट्स, बजाज फाइनेंस, मारुति तथा एनटीपीसी शामिल हैं. इसमें 2.84 फीसदी तक की गिरावट दर्ज की गयी. वहीं, टाटा मोटर्स, टीसीएस, एचडीएफसी, एचसीएल टेक, इन्फोसिस, आईटीसी, एचडीएफसी बैंक तथा एचयूएल में 2.18 फीसदी तक की तेजी रही.

वैश्विक स्तर पर एशिया के अन्य बाजारों में ज्यादातार सकारात्मक दायरे में रहा. यूरोप के बाजार भी शुरुआती कारोबार में तेजी में रहे. इसका कारण निवेशकों को अमेरिका और चीन के बीच जारी व्यापार विवाद के समाधान होने की उम्मीद है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola