तेल कंपनियों ने की पेट्रोल में 19 पैसे और डीजल की कीमतों में 28 पैसे बढ़ोतरी

Updated at : 11 Jan 2019 4:34 PM (IST)
विज्ञापन
तेल कंपनियों ने की पेट्रोल में 19 पैसे और डीजल की कीमतों में 28 पैसे बढ़ोतरी

नयी दिल्ली : लागत मूल्य में वृद्धि की वजह से पेट्रोलियम कंपनियों ने शुक्रवार को पेट्रोल के दाम में 19 पैसे और डीजल में 28 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की. सरकारी पेट्रोलियम कंपनियों द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक, दिल्ली में पेट्रोल 68.88 रुपये से बढ़कर 69.07 रुपये प्रति लीटर हो गया. यह इस महीने […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : लागत मूल्य में वृद्धि की वजह से पेट्रोलियम कंपनियों ने शुक्रवार को पेट्रोल के दाम में 19 पैसे और डीजल में 28 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की. सरकारी पेट्रोलियम कंपनियों द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक, दिल्ली में पेट्रोल 68.88 रुपये से बढ़कर 69.07 रुपये प्रति लीटर हो गया. यह इस महीने का सबसे उच्चतम स्तर है. इसी प्रकार, डीजल 62.53 रुपये से बढ़कर 62.81 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया. वहीं, मुंबई में पेट्रोल 74.72 रुपये लीटर और डीजल 65.73 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है.

इसे भी पढ़ें : पेट्रोल-डीजल में महंगाई की आग, पड़ेगा आपकी जेब पर असर, कांग्रेस ने कसा तंज

स्थानीय कर या मूल्य वर्धित कर (वैट) की दरें भिन्न होने की वजह से विभिन्न राज्यों में ईंधन के दामों में अंतर है. जनवरी महीने में ईंधन के दामों में तीसरी बार वृद्धि की गयी है. कल यानी गुरुवार को पेट्रोल 38 पैसे और डीजल 29 पैसे बढ़ाने की घोषणा की गयी थी. इससे पहले, सात जनवरी को पेट्रोल 21 पैसे और डीजल आठ पैसे बढ़ा था. आठ और नौ जनवरी को दरें अपरिवर्तित रहीं. अधिसूचना के मुताबिक, इन तीनों वृद्धि से पेट्रोल कुल 78 पैसे और डीजल 55 पैसे बढ़ा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola