Reliance Jio ने अब पेश किया JioPhone Gift Card, Rs 1095 रुपये में छह महीनों की अनलिमिटेड कॉलिंग और डाटा

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Jan 2019 9:17 PM

विज्ञापन

किफायती कॉलिंग और डेटा सर्विसेज देकर टेलीकॉम मार्केट में बड़ी-बड़ी कंपनियों काबाजार ठंडा कर देनेवाला रिलायंसजियो अब एक और सौगात लेकर आया है. इसका नाम है – JioPhone Gift Card. मुकेश अंबानी के स्वामित्व वाली कंपनी रिलायंस जियो के ग्राहकों के लिए नये साल के मौके पर पेश जियो फोन गिफ्ट कार्ड की कीमत 1,095 […]

विज्ञापन

किफायती कॉलिंग और डेटा सर्विसेज देकर टेलीकॉम मार्केट में बड़ी-बड़ी कंपनियों काबाजार ठंडा कर देनेवाला रिलायंसजियो अब एक और सौगात लेकर आया है. इसका नाम है – JioPhone Gift Card.

मुकेश अंबानी के स्वामित्व वाली कंपनी रिलायंस जियो के ग्राहकों के लिए नये साल के मौके पर पेश जियो फोन गिफ्ट कार्ड की कीमत 1,095 रुपये है. इस गिफ्ट कार्ड को पहले जेनरेशन के जियोफोन को खरीदने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है. यह गिफ्ट कार्ड जियो मॉनसून हंगामा ऑफर के साथ आता है, जिसे कंपनी ने इस साल की शुरुआत में लॉन्च किया था.

बताते चलें कि मॉनसून हंगामा ऑफर के तहत फीचर फोन को 501 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है. यही नहीं, अगर आप तीन साल के बाद फोन को कंपनी को वापस करते हैं तो आपको पैसे वापस मिल जाएंगे. ऐसे में यह फोन आपको मुफ्त का पड़ेगा.

इसके साथ ही, जियो फोन गिफ्ट कार्ड में 594 रुपये की वैल्यू भी दी जाएगी, जिसे आप 99 रुपये के छह रिचार्ज करने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं. 99 रुपये के इस रिचार्ज में अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा मिलेगा.

इस तरह जियो फोन गिफ्ट कार्ड के तहत आपको नये जियोफोन केसाथ छह महीनों के लिए अनलिमिटेड डेटा और कॉलिंग का लाभ मिलेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola