SBI ने सावधि जमा पर ब्याज दर 0.10 प्रतिशत तक बढ़ायी

मुंबई : देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक ने बुधवार को चुनिंदा परिपक्वता अवधिवाली सावधि जमा पर ब्याज दर 0.10 प्रतिशत तक बढ़ा दी. बैंक ने अपनी वेबसाइट पर कहा है कि 0.5 से 0.10 प्रतिशत तक की ये वृद्धि एक करोड़ रुपये तक की जमा राशि पर प्रभावी है. यह बढ़ोत्तरी तत्काल […]
मुंबई : देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक ने बुधवार को चुनिंदा परिपक्वता अवधिवाली सावधि जमा पर ब्याज दर 0.10 प्रतिशत तक बढ़ा दी. बैंक ने अपनी वेबसाइट पर कहा है कि 0.5 से 0.10 प्रतिशत तक की ये वृद्धि एक करोड़ रुपये तक की जमा राशि पर प्रभावी है. यह बढ़ोत्तरी तत्काल प्रभाव से लागू हो गयी है.
निजी क्षेत्र के दो प्रमुख बैंकों एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक ने भी इस महीने जमा पर ब्याज दर बढ़ायी हैं. इसके बाद एसबीआई ने यह फैसला किया है. एसबीआई ने एक साल से अधिक और दो साल से कम अवधि की सावधि जमा के लिए ब्याज दर को पहले के 6.70 प्रतिशत से बढ़ाकर 6.80 प्रतिशत कर दिया है. वरिष्ठ नागरिकों के लिए समान अवधि की सावधि जमा पर ब्याज दर को 7.30 प्रतिशत कर दिया गया है. दो साल से अधिक और तीन साल से कम की सावधि जमा पर ब्याज दर को 6.75 प्रतिशत से बढ़ाकर 6.80 प्रतिशत किया गया है. वरिष्ठ नागरिकों के लिए यह दर 7.30 प्रतिशत होगी. अन्य अवधि की सावधि जमा के लिए ब्याज दर में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




