शुरुआती लाभ गंवाकर शेयर बाजारों में लगातार तीसरे दिन गिरावट, सेंसेक्स 200 अंक से अधिक टूटा

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Nov 2018 4:36 PM

विज्ञापन

मुंबई : बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स गुरुवार को शुरुआती लाभ गंवाकर 200 अंक से अधिक के नुकसान के साथ बंद हुआ. लगातार तीसरे दिन सेंसेक्स में गिरावट दर्ज की गयी. वैश्विक बाजारों के कमजोर रुख के बीच कोषों की निकासी तथा धातु, पीएसयू, वाहन और बैंकिंग शेयरों में बिकवाली से बाजार नीचे आया. बंबई […]

विज्ञापन

मुंबई : बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स गुरुवार को शुरुआती लाभ गंवाकर 200 अंक से अधिक के नुकसान के साथ बंद हुआ. लगातार तीसरे दिन सेंसेक्स में गिरावट दर्ज की गयी. वैश्विक बाजारों के कमजोर रुख के बीच कोषों की निकासी तथा धातु, पीएसयू, वाहन और बैंकिंग शेयरों में बिकवाली से बाजार नीचे आया. बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 35,282.33 अंक पर मजबूती के साथ खुलने के बाद 35,364.50 अंक के दिन के उच्चस्तर तक गया.

इसे भी पढ़ें : सेंसेक्स 310 अंक टूटा, विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने 950 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे, घरेलू ने बेचे

हालांकि, घरेलू निवेशकों की लिवाली तथा रुपये में मजबूती से शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स चढ़ा, लेकिन बाद में बिकवाली दबाव से यह नकारात्मक दायरे में आ गया. यूरोपीय बाजारों की कमजोर शुरुआत से सेंसेक्स 35,000 अंक के स्तर से नीचे 34,937.98 अंक तक चला गया. अंत में सेंसेक्स 218.78 अंक या 0.62 फीसदी नुकसान के साथ 34,981.02 अंक पर बंद हुआ. इससे पिछले दो सत्रों में सेंसेक्स 575 अंक टूटा है.

इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 73.30 अंक या 0.69 फीसदी के नुकसान के साथ 10,526.75 अंक पर बंद हुआ. साप्ताहिक आधार पर सेंसेक्स 476.14 अंक और निफ्टी 155.45 अंक नुकसान में रहा. ब्रोकरों ने कहा कि अमेरिका-चीन के बीच व्यापार को लेकर तनाव बढ़ने तथा अन्य एशियाई बाजारों में गिरावट से यहां निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई. शुक्रवार को ‘गुरु नानक जयंती’ पर शेयर बाजार बंद रहेगा.

इसके अलावा, अंतर बैंक विदेशी विनिमय बाजार में गुरुवार को दिन में कारोबार के दौरान रुपया 45 पैसे मजबूत होकर 71.01 रुपये प्रति डॉलर पर चल रहा था. इस बीच, शेयर बाजारों के अस्थायी आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बुधवार को 1,652.04 करोड़ रुपये के शेयर बेचे. वहीं, घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 606.73 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola