ePaper

रिलायंस जियो ने जोड़े 1.3 करोड़ ग्राहक, एयरटेल-वोडा-आइडिया को नुकसान

Updated at : 02 Nov 2018 11:05 PM (IST)
विज्ञापन
रिलायंस जियो ने जोड़े 1.3 करोड़ ग्राहक, एयरटेल-वोडा-आइडिया को नुकसान

नयी दिल्ली : मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस जियो ने सितंबर महीने में अपने नेटवर्क पर 1.3 करोड़ ग्राहकों को जोड़ा है जबकि प्रतिद्वंद्वी कंपनियों भारती एयरटेल, आइडिया और वोडाफोन को नुकसान हुआ है. दूरसंचार नियामक ट्राई द्वारा जारी अगस्त के आंकड़ों के मुताबिक, जियो का ग्राहक आधार इस साल अगस्त में 23.9 करोड़ था. […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस जियो ने सितंबर महीने में अपने नेटवर्क पर 1.3 करोड़ ग्राहकों को जोड़ा है जबकि प्रतिद्वंद्वी कंपनियों भारती एयरटेल, आइडिया और वोडाफोन को नुकसान हुआ है.

दूरसंचार नियामक ट्राई द्वारा जारी अगस्त के आंकड़ों के मुताबिक, जियो का ग्राहक आधार इस साल अगस्त में 23.9 करोड़ था. कंपनी ने सितंबर तिमाही के नतीजे में दावा किया कि उसके ग्राहकों की संख्या 25.2 करोड़ है.

यह अगस्त महीने की संख्या से 1.3 करोड़ अधिक है. हालांकि, दूरसंचार कंपनियों के संगठन सेल्युलर आपरेटर्स एसोसिएशन आॅफ इंडिया (सीओएआई) ने रिलायंस जियो के ग्राहक आधार के आकंड़े जारी नहीं किये हैं.

उसने बीएसएनएल, एमटीएनएल और अन्य कंपनियों के ग्राहकों की संख्या को भी शामिल नहीं किया गया है क्योंकि वह संगठन के सदस्य नहीं हैं.

अन्य दूरसंचार कंपनियों के मामले में सीओएआई के आंकड़ों के मुताबिक, भारती एयरटेल के ग्राहकों की संख्या अगस्त में 34.58 करोड़ से घटकर सितंबर में 34.35 करोड़ रह गयी.

एयरटेल को 23.58 लाख ग्राहकों का नुकसान हुआ. आइडिया के ग्राहकों की संख्या अगस्त में 21.71 करोड़ से गिरकर सितंबर में 21.31 करोड़ पर आ गयी. इस दौरान 40.61 लाख ग्राहकों ने उसका नेटवर्क छोड़ दिया.

इसी प्रकार, वोडाफोन का ग्राहक आधार अगस्त में 22.44 करोड़ से घट कर सितंबर में 22.18 करोड़ रह गया. सीओएआई के महानिदेशक रंजन एस मैथ्यू ने कहा, सभी दूरसंचार सेवा प्रदाता देश भर में अपनी सेवाओं का विस्तार कर रहे हैं. ग्राहकों के लिए वह कॉलिंग और डेटा सेवा से आगे की सेवाएं देनी शुरू कर दी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola