ePaper

अनिल चौधरी नियुक्त किये गये सेल के नये चेयरमैन, पीके सिंह की रिटायरमेंट के बाद खाली पड़ा था पद

Updated at : 21 Sep 2018 5:26 PM (IST)
विज्ञापन
अनिल चौधरी नियुक्त किये गये सेल के नये चेयरमैन, पीके सिंह की रिटायरमेंट के बाद खाली पड़ा था पद

नयी दिल्ली : अनिल कुमार चौधरी भारतीय इस्पात प्राधिकरण (सेल) के नये चेयरमैन नियुक्त किये गये हैं. शुक्रवार को एक सरकारी आदेश में यह जानकारी दी गयी. चौधरी वर्तमान में सेल के वित्त निदेशक हैं. कंपनी के पूर्व चेयरमैन पीके सिंह के 30 जून को सेवानिवृत्त होने के बाद से चेयरमैन का पद खाली पड़ा […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : अनिल कुमार चौधरी भारतीय इस्पात प्राधिकरण (सेल) के नये चेयरमैन नियुक्त किये गये हैं. शुक्रवार को एक सरकारी आदेश में यह जानकारी दी गयी. चौधरी वर्तमान में सेल के वित्त निदेशक हैं. कंपनी के पूर्व चेयरमैन पीके सिंह के 30 जून को सेवानिवृत्त होने के बाद से चेयरमैन का पद खाली पड़ा था.

इसे भी पढ़ें : सेल ने डिविडेंड देने से मना किया, बोनस पर भी लटकी तलवार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडलीय नियुक्ति समिति की बैठक में चौधरी की नियुक्ति की मंजूरी का आदेश दिया गया. वह इस पद पर दिसंबर, 2020 तक रहेंगे. समिति ने पीके रथ को राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड का चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक बनाये जाने का भी आदेश दिया है. वह अभी कंपनी में ही परिचालन निदेशक के पद पर कार्यरत हैं.

इसके अलावा, भारतीय रेल की परामर्श कंपनी राइट्स लिमिटेड में वी गोपी सुरेश कुमार को परियोजना निदेशक पद की जिम्मेदारी दी गयी है. वह इस समय ईपीआईएल (इंजीनियरिंग प्रोजेक्ट्स इंडिया लिमिटेड) के कार्यकारी निदेशक हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola