न्यायालय ने एयरसेल-मैक्सिस सौदा मामले की जांच पूरी करने की समयसीमा तीन महीने बढ़ाई
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
नयी दिल्ली : उच्चतम न्यायालय ने एयरसेल मैक्सिस सौदा मामले की जांच पूरी करने के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को दी गई समयसीमा गुरूवार को तीन महीने के लिए बढ़ा दी. न्यायमूर्ति ए के सीकरी एवं न्यायमूर्ति अशोक भूषण की पीठ ने कहा कि जांच तीन महीने में पूरी हो जानी चाहिए. ईडी की ओर […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : उच्चतम न्यायालय ने एयरसेल मैक्सिस सौदा मामले की जांच पूरी करने के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को दी गई समयसीमा गुरूवार को तीन महीने के लिए बढ़ा दी. न्यायमूर्ति ए के सीकरी एवं न्यायमूर्ति अशोक भूषण की पीठ ने कहा कि जांच तीन महीने में पूरी हो जानी चाहिए.
ईडी की ओर से पेश हुए अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि एजेंसी को जांच पूरी करने के लिए दो-तीन माह की जरूरत है क्योंकि उसे कुछ आरोपियों से कई ई मेल के संबंध में पूछताछ करनी है. गौरतलब है कि मार्च में शीर्ष न्यायालय ने जांच पूरी करने के लिए ईडी को छह महीने की समयसीमा दी थी. ईडी 2जी स्पेक्ट्रम मामले से उपजे एयरसेल-मैक्सिस सौदे से जुड़े धनशोधन मामले की जांच कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










