शेयर बाजार में जारी हाहाकार, सेंसेक्स ने 509 अंक का लगाया गोता
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Sep 2018 6:10 PM
मुंबई : डॉलर के मुकाबले रुपये में गिरावट की मार, धातु, वाहन और वित्तीय कंपनियों के शेयरों में भारी नुकसान और ट्रेड वार गहराने की चिंता में मंगलवार को भी शेयरों में जोरदार गिरावट के साथ हाहाकार मचा है. शेयर बाजारों में मंगलवार को जोरदार गिरावट दर्ज की गयी. धातु, वाहन और वित्तीय कंपनियों के […]
मुंबई : डॉलर के मुकाबले रुपये में गिरावट की मार, धातु, वाहन और वित्तीय कंपनियों के शेयरों में भारी नुकसान और ट्रेड वार गहराने की चिंता में मंगलवार को भी शेयरों में जोरदार गिरावट के साथ हाहाकार मचा है. शेयर बाजारों में मंगलवार को जोरदार गिरावट दर्ज की गयी. धातु, वाहन और वित्तीय कंपनियों के शेयरों में भारी नुकसान से बंबई शेयर बाजार का प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स मंगलवार को 509 अंक लुढ़ककर 37,413.13 अंक पर बंद हुआ. दो दिन में सेंसेक्स करीब एक हजार अंक नीचे आ गया है.
इसके अलावा, अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में कारोबार के दौरान डॉलर के मुकाबले रुपये के 72.73 के रिकॉर्ड न्यूनतम स्तर पर पहुंचने से भी शेयर बाजारों में बिकवाली में तेजी देखी गयी. विदेशी निवेशकों द्वारा लगातार पूंजी निकासी के बीच 30 शेयरों वाला सूचकांक शुरुआती कारोबार में 121 अंक से अधिक मजबूत हुआ, लेकिन बाद में चौतरफा बिकवाली से बाजार दबाव में आया.
अंत में यह 509.04 अंक या 1.34 फीसदी की गिरावट के साथ 37,413.13 अंक पर बंद हुआ. यह दो अगस्त के बाद शेयर का न्यूनतम स्तर है. उस समय यह 37,165.16 अंक पर बंद हुआ. सेंसेक्स सोमवार को 467.65 अंक टूटा था. 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 150.60 अंक या 1.32 फीसदी की गिरावट के साथ 11,300 अंक के नीचे 11,287.50 अंक पर आ गया. कारोबार के दौरान यह 11,479.40 से 11,274 अंक के दायरे में रहा.
कारोबारियों के अनुसार, अमेरिका तथा चीन के बीच व्यापार युद्ध तथा रुपये की विनिमय दर में गिरावट जारी रहने को लेकर चिंता बढ़ने से निवेशक थोड़े सतर्क नजर आये, जिससे बाजार में उठा-पटक का माहौल बना हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










