शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स चढ़ा, रुपया में 15 पैसे का सुधार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Sep 2018 11:03 AM
मुंबई : बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स सूचकांक शुरुआती कारोबार में 95 अंक बढ़कर खुला. हालांकि, व्यापार मोर्चे पर अमेरिका और चीन के बीच तनाव बढ़ने की आशंकाओं के बीच कमजोर वैश्विक रुख से बाजार में जल्द ही गिरावट देखने को मिली. बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 95.32 अंक यानी […]
मुंबई : बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स सूचकांक शुरुआती कारोबार में 95 अंक बढ़कर खुला. हालांकि, व्यापार मोर्चे पर अमेरिका और चीन के बीच तनाव बढ़ने की आशंकाओं के बीच कमजोर वैश्विक रुख से बाजार में जल्द ही गिरावट देखने को मिली. बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 95.32 अंक यानी 0.25 प्रतिशत बढ़कर 38,017.49 अंक पर खुला. हालांकि, जल्द ही तेजी होते हुए 44.96 अंक यानी 0.12 प्रतिशत गिरकर 37,877.21 अंक पर आ गया. कल के कारोबारी दिन में सेंसेक्स 467.65 अंक गिरकर बंद हुआ.
इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी शुरुआती दौर में 30.30 अंक यानी 0.26 प्रतिशत बढ़कर 11,468.40 अंक पर पहुंच गया. लेकिन इसमें भी जल्द ही गिरावट देखी गयी. ब्रोकरों ने कहा कि अमेरिका और चीन के बीच व्यापार मोर्चे पर जारी तनाव को देखते हुए निवेशकों ने सर्तकता का रुख अपनाया. इसके अलावा रुपये की विनिमय दर में लगातार गिरावट से भी बाजार में उतार-चढ़ाव रहा. अन्य एशियाई बाजारों में, हांगकांग का हेंग सेंग सूचकांक शुरुआती कारोबार में 0.04 प्रतिशत गिरा जबकि शंघाई कंपोजिट सूचकांक 0.30 प्रतिशत चढ़ा. जापान का निक्केई सूचकांक भी 1.17 प्रतिशत ऊपर रहा. अमेरिका का डाउ जोंस सोमवार को 0.23 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










