रुपया फिर 70 के पार, शुरुआत में डॉलर के मुकाबले गिरा 27 पैसे
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Aug 2018 12:53 PM
मुंबई : घरेलू मुद्रा के शुरुआती कारोबार में आज फिर गिरावट देखी गयी और रुपया 70 के पार चला गया. डॉलर के मुकाबले यह 27 पैसे गिरकर 70.08 पर खुला. मुद्रा कारोबारियों के अनुसार इसकी प्रमुख वजह कल अमेरिकी फेडरल रिजर्व की नीतिगत बैठक का ब्यौरा जारी होने के बाद डॉलर की मांग में इजाफा […]
मुंबई : घरेलू मुद्रा के शुरुआती कारोबार में आज फिर गिरावट देखी गयी और रुपया 70 के पार चला गया. डॉलर के मुकाबले यह 27 पैसे गिरकर 70.08 पर खुला.
मुद्रा कारोबारियों के अनुसार इसकी प्रमुख वजह कल अमेरिकी फेडरल रिजर्व की नीतिगत बैठक का ब्यौरा जारी होने के बाद डॉलर की मांग में इजाफा होना है. आयातकों की ओर से डॉलर की मांग बढ़ी है.
इसके अलावा, अमेरिका में ब्याज दरों में बढ़ोत्तरी की संभावना को देखते हुए अन्य विदेशी मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की मजबूती से भी रुपया पर दबाव देखा गया.
पिछले सत्र के कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 69.81 पर बंद हुआ था. जबकि आज इसकी शुरुआत 70.03 के निचले स्तर से हुई. जल्द ही यह डॉलर के मुकाबले 27 पैसे टूटकर 70.08 के स्तर पर पहुंच गया. कल देश में बकरीद के मौके पर मुद्रा बाजार बंद रहे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










