जानते हैं? बैंकों ने अापकी जेब से निकाल लिये 5000 करोड़ रुपये
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Aug 2018 2:06 PM
नयी दिल्ली: क्या आपको मालूम है कि एक साल में 24 बैंकों ने आपकी जेब से 5,000 करोड़ रुपये निकाल लिये हैं! इसमें सार्वजनिक क्षेत्र के 21 और निजी क्षेत्र के तीन प्रमुख बैंक शामिल हैं. इन बैंकों ने वित्त वर्ष 2017-18 के दौरान खाते में न्यूनतम राशि नहीं रख पाने को लेकर उपभोक्ताओं से […]
नयी दिल्ली: क्या आपको मालूम है कि एक साल में 24 बैंकों ने आपकी जेब से 5,000 करोड़ रुपये निकाल लिये हैं! इसमें सार्वजनिक क्षेत्र के 21 और निजी क्षेत्र के तीन प्रमुख बैंक शामिल हैं. इन बैंकों ने वित्त वर्ष 2017-18 के दौरान खाते में न्यूनतम राशि नहीं रख पाने को लेकर उपभोक्ताओं से 5,000 करोड़ रुपये वसूले हैं. बैंकिंग आंकड़ों में यह बात सामने आयी है.
इसे भी पढ़ें : GST में डिजिटल भुगतान पर कैशबैक योजना पर टेस्ट प्रोजेक्ट शुरू करेंगी राज्य सरकारें
इस मामले में जुर्माना वसूलने में भारतीय स्टेट बैंक शीर्ष पर रहा. इसने कुल 24 बैंकों द्वारा वसूले सम्मिलित 4,989.55 करोड़ रुपये जुर्माने का लगभग आधा 2,433.87 करोड़ रुपये वसूले हैं.
उल्लेखनीय है कि एसबीआइ को बीते वित्त वर्ष में 6,547 करोड़ रुपये का भारी नुकसान हुआ है. यदि बैंक को यह अतिरिक्त आय नहीं होती, तो उसका नुकसान और ऊंचा रहता.
इसे भी पढ़ें : Festival Season Sale : मात्र 1099 रुपये में हवाई सफर करा रही गो एयर, Paytm से भुगतान पर कैशबैक
इसके बाद एचडीएफसी बैंक ने 590.84 करोड़ रुपये, एक्सिस बैंक ने 530.12 करोड़ रुपये और आइसीआइसीआइ बैंक ने 317.60 करोड़ रुपये वसूले हैं. एसबीआइ ने वर्ष 2012 तक खाते में न्यूनतम राशि नहीं रखने पर जुर्माना वसूला था.
उसने यह व्यवस्था एक अक्तूबर, 2017 से फिर शुरू की है. भारतीय रिजर्व बैंक के नियमों के अनुसार, बैंकों को सेवा-अन्य शुल्क वसूलने का अधिकार है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










