ePaper

रिकॉर्ड गिरावट जारी एक लाख रियाल अब एक डॉलर के बराबर

Updated at : 30 Jul 2018 4:52 AM (IST)
विज्ञापन
रिकॉर्ड गिरावट जारी एक लाख रियाल अब एक डॉलर के बराबर

तेहरान : शिया बहुल ईरान को अलग-थलग करने के साथ ही उसकी अर्थव्यवस्था पर चोट करने के लिए अमेरिका द्वारा लगाये गये भारी-भरकम प्रतिबंधों का असर दिखने लगा है. अंगरेजी अखबार के मुताबिक आर्थिक संकट से जूझ रहे ईरान की करंसी लगातार नीचे जा रही है. डॉलर के मुकाबले ईरानी रियाल की कीमत शनिवार को […]

विज्ञापन

तेहरान : शिया बहुल ईरान को अलग-थलग करने के साथ ही उसकी अर्थव्यवस्था पर चोट करने के लिए अमेरिका द्वारा लगाये गये भारी-भरकम प्रतिबंधों का असर दिखने लगा है. अंगरेजी अखबार के मुताबिक आर्थिक संकट से जूझ रहे ईरान की करंसी लगातार नीचे जा रही है. डॉलर के मुकाबले ईरानी रियाल की कीमत शनिवार को 1,12,000 तक पहुंच गयी. जबकि पहले एक डॉलर की कीमत 98,000 रियाल थी.

सरकार की ओर से निर्धारित विनिमय दर डॉलर के मुकाबले 44,070 थी. एक जनवरी को इसकी कीमत 35,186 थी. डॉलर की तुलना में रियाल की वैल्यू में आधी गिरावट सिर्फ चार महीनों में आयी है. यह पहली बार मार्च में 50,000 के स्तर से नीचे गया था. सरकार ने अप्रैल में दर को 42,000 पर स्थिर करने की कोशिश की. कालाबाजारी करनेवालों पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी थी.

हालांकि यह अभी भी जारी है. ईरान के लोग अर्थव्यवस्था में गिरावट को लेकर चिंता में हैं. अपनी बचत या निवेश को डॉलर के रूप में सुरक्षित रखना चाहते हैं, क्योंकि रियाल की कीमत में कमी का दौर जारी रह सकता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola