कर्जदारों से 136 करोड़ रुपये वसूलने के लिए तीन खातों को बेचेगा PNB

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Jul 2018 6:57 PM

विज्ञापन

नयी दिल्ली : पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने कर्जदारों से 136 करोड़ रुपये बकाया वसूलने को लेकर तीन फंसे कर्जों की बिक्री के लिए निविदाएं आमंत्रित की हैं. पीएनबी ने रूचि पत्र आमंत्रित करते हुए कहा कि हम इन खातों को एआरसी (संपत्ति पुनर्गठन कंपनी)/ गैर-बैंकिंग वित्तीय संस्थान/ अन्य बैंकों/ वित्तीय संस्थानों को बेचना चाहते […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने कर्जदारों से 136 करोड़ रुपये बकाया वसूलने को लेकर तीन फंसे कर्जों की बिक्री के लिए निविदाएं आमंत्रित की हैं. पीएनबी ने रूचि पत्र आमंत्रित करते हुए कहा कि हम इन खातों को एआरसी (संपत्ति पुनर्गठन कंपनी)/ गैर-बैंकिंग वित्तीय संस्थान/ अन्य बैंकों/ वित्तीय संस्थानों को बेचना चाहते हैं. यह बैंक की नीति में उल्लिखित नियम एवं शर्तों तथा नियामकीय दिशा-निर्देश के अनुरूप होगा.

इसे भी पढ़ें : PNB घोटाला : नीरव मोदी के घर के गार्ड ने कहा दो महीने पहले दो सूटकेस लेकर चले गये साहब

जिन तीन गैर-निष्पादित खाता (एनपीए) या फंसे कर्ज को बिक्री के लिए रखा गया है, वे ग्वालियर झांसी एक्सप्रेस, एसवीएस बिल्डकॉन प्राइवेट लिमिटेड और शिव टैक्सफैब्स लिमिटेड शामिल हैं. ग्वालियार झांसी एक्सप्रेस पर 55 करोड़ रुपये, एसवीएस बिल्डकॉन प्राइवेट लिमिटेड पर 50 करोड़ रुपये और शिव टैक्सफैब्स पर 31.06 करोड़ रुपये का बकाया है. बैंक ने कहा कि इन खातों की ई-नीलामी सात जुलाई, 2018 को होगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola