10 महीने के सबसे निचले स्तर पर 8 बुनियादी उद्योगों की वृद्धि दर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Jul 2018 6:46 PM
नयी दिल्ली : कच्चे तेल और प्राकृतिक गैस उत्पादन में गिरावट के कारण आठ बुनियादी उद्योगों की वृद्धि दर मई महीने में 3.6 फीसदी रही, जो 10 महीने का न्यूनतम स्तर है. आठ उद्योगों में कोयला, रिफाइनरी उत्पाद, उर्वरक, इस्पात और सीमेंट शामिल हैं. इन क्षेत्रों की वृद्धि दर मई 2017 में 3.9 फीसदी थी. […]
नयी दिल्ली : कच्चे तेल और प्राकृतिक गैस उत्पादन में गिरावट के कारण आठ बुनियादी उद्योगों की वृद्धि दर मई महीने में 3.6 फीसदी रही, जो 10 महीने का न्यूनतम स्तर है. आठ उद्योगों में कोयला, रिफाइनरी उत्पाद, उर्वरक, इस्पात और सीमेंट शामिल हैं. इन क्षेत्रों की वृद्धि दर मई 2017 में 3.9 फीसदी थी.
इसे भी पढ़ें : बुनियादी उद्योग क्षेत्र में अगस्त में 3.2 प्रतिशत वृद्धि
वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा सोमवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, मई महीने में वृद्धि का आंकड़ा जुलाई, 2017 के बाद सबसे कम है. उस समय बुनियादी उद्योगों की वृद्धि दर 2.9 फीसदी थी. अप्रैल महीने में वृद्धि दर 4.6 फीसदी थी. कच्चा तेल एवं प्राकृतिक गैस में आलोच्य महीने में क्रमश : 2.9 फीसदी तथा 1.4 फीसदी की गिरावट आयी.
वहीं, रिफाइनरी उत्पादों, इस्पात तथा बिजली की वृद्धि दर चालू वित्त वर्ष में मई महीने में कम होकर 4.9 फीसदी, 0.5 फीसदी तथा 3.5 फीसदी रही. मई, 2017 में रिफाइनरी उत्पादों, इस्पात तथा बिजली की वृद्धि दर क्रमश : 5.4 फीसदी, 3.8 फीसदी तथा 8.2 फीसदी थी.
हालांकि, कोयला तथा उर्वरक का उत्पादन आलोच्य महीने में 12.1 फीसदी तथा 8.4 फीसदी बढ़ा. चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में आठ बुनियादी उद्योगों की वृद्धि दर 4.1 फीसदी रही, जो पिछले साल के इसी तिमाही में 3.3 फीसदी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










