ICICI बैंक की सफाई चंदा कोचर को छुट्टी पर नहीं भेजा गया, वे वार्षिक छुट्टी पर हैं

मुंबई : आईसीआईसीआई बैंक ने इस बात से इनकार किया है कि उनकी मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ चंदा कोचर को छुट्टी पर जाने का आदेश दिया गया है. बैंक की ओर से कहा गया है कि वे अपनी वार्षिक छु्ट्टी पर हैं. बैंक ने इस बात से भी इनकार किया है कि चंदा कोचर के […]
मुंबई : आईसीआईसीआई बैंक ने इस बात से इनकार किया है कि उनकी मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ चंदा कोचर को छुट्टी पर जाने का आदेश दिया गया है. बैंक की ओर से कहा गया है कि वे अपनी वार्षिक छु्ट्टी पर हैं. बैंक ने इस बात से भी इनकार किया है कि चंदा कोचर के वारिस की खोज की जा रही है.
गौरतलब है कि कल ऐसी खबरें आयीं थी कि एक व्हिसलब्लोअर द्वारा लगाये गये आरोपों की बैंक जांच करायेगा. जिसके बाद कयास का दौर चल पड़ा. लेकिन बैंक ने इस बात से इनकार किया है कि उन्हें हटाने की कोई कवायद बैंक में चल रही है.
आईसीआईसी बैंक की ओर से कल यह स्पष्ट किया गया था कि बैंक की मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ चंदा कोचर के खिलाफ एक ‘व्हिसलब्लोअर’ द्वारा लगाये गये आरोपों की जांच करायी जायेगी. आईसीआईसीआई बैंक ने एक रेग्युलेटरी के जरिये बताया कि यह जांच एक स्वतंत्र व्यक्ति की अध्यक्षता में होगी.
लोन देने वाले बोर्ड ने कहा कि इस मामले में आगे की कार्रवाई आडिट कमेटी करेगी. यह कमेटी जांच करने वाले व्यक्ति की नियुक्ति करेगी और कितने दिनों में यह जांच पूरी होगी इसका भी निर्धारण किया जायेगा. आडिट कमेटी जांच अधिकारी को कानूनी सहायता भी उपलब्ध करायेगी. जांच में तमाम ईमेल और रिकॉर्ड को भी लाया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




