विदेशी पूंजी निकासी, कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों से सेंसक्स गिरा

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 May 2018 2:48 PM

विज्ञापन

मुंबई: विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी और कच्चे तेल की कीमतें बढ़ने से आज शुरुआती कारोबार में बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 125 अंक गिरा. डॉलर के मुकाबले रुपये की गिरावट ने भी बाजार को प्रभावित किया. ब्रोकरों ने कहा कि विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी और कच्चे तेल की बढ़ी कीमतों से बाजार में […]

विज्ञापन

मुंबई: विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी और कच्चे तेल की कीमतें बढ़ने से आज शुरुआती कारोबार में बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 125 अंक गिरा. डॉलर के मुकाबले रुपये की गिरावट ने भी बाजार को प्रभावित किया. ब्रोकरों ने कहा कि विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी और कच्चे तेल की बढ़ी कीमतों से बाजार में गिरावट का रुख रहा. वैश्विक बाजार में कच्चा तेल 80 डॉलर प्रति बैरल के स्तर को पार कर गया है. इसके साथ ही निवेशक कर्नाटक के घटनाक्रमों पर भी नजर बनाए हुए हैं. बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 125.10 अंक यानी 0.35 प्रतिशत गिरकर 35,024.02 अंक पर रह गया. पिछले तीन कारोबारी सत्र में सेंसेक्स 407.59 अंक गिरा.

वहीं, निफ्टी भी शुरुआती दौर में 34.35 अंक यानी 0.32 प्रतिशत की गिरावट के साथ 10,648.35 अंक पर खुला. अस्थायी आंकड़ों के मुताबिक, कल विदेशी निवेशकों ने कुल 830.94 करोड़ रुपये के शेयरों की बिक्री की जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 428.92 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे. हालांकि, अन्य एशियाई बाजार में बेहतर रुख रहा. जापान का निक्केई सूचकांक 0.25 प्रतिशत जबकि हांग कांग का हेंग सेंग सूचकांक शुरुआती दौर में 0.22 प्रतिशत चढ़ा. शंघाई कंपोजिट सूचकांक भी 0.46 प्रतिशत बढ़ा. अमेरिका का डाउ जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज कल कारोबार की समाप्ति पर 0.22 प्रतिशत गिरकर बंद हुआ.

डॉलर के मुकाबले शुरुआती कारोबार में रुपया 17 पैसे गिरा



मुंबई : आयातकों एवं बैंकों से अमेरिकी मुद्रा की ताजी मांग आने से आज शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 17 पैसे कमजोर होकर 67.87 रुपये प्रति डॉलर रह गया. वैश्विक बाजार में कच्चे तेल के 80 डॉलर प्रति बैरल के स्तर को पार करने और घरेलू शेयर बाजार की शुरुआती गिरावट ने भी निवेशकों के रुख को यहां प्रभावित किया. डीलरों ने कहा कि आयातकों की ओर से अमेरिकी मुद्रा की मांग बढ़ने और विदेशी पूंजी निकासी से रुपये में गिरावट रही. हालांकि, अन्य प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर में कमजोरी ने गिरावट को थामने का प्रयास किया. कल के कारोबारी सत्र में डॉलर के मुकाबले रुपया 10 पैसे मजबूत होकर 67.70 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था. इस बीच, बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स सूचकांक आज शुरुआती कारोबार में 125.10 अंक यानी 0.35 प्रतिशत गिरकर 35,024.02 अंक पर रहा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola