कैंब्रिज एनालिटिका ने बंद किया कामकाज, दिवालिया घोषित करने के लिए दी अर्जी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 May 2018 8:14 AM
लंदन : फेसबुक के जरिये डेटा चोरी के विवाद में फंसी ब्रिटिश कंपनी कैंब्रिज एनालिटिका ने अपना कामकाज बंद करने का एलान किया है. कंपनी ने ब्रिटेन एवं अमेरिका में स्वयं को दिवालिया घोषित करने के लिए अर्जी भी डाल दी है. कंपनी ने एक बयान में कहा है कि यह तय किया गया है […]
लंदन : फेसबुक के जरिये डेटा चोरी के विवाद में फंसी ब्रिटिश कंपनी कैंब्रिज एनालिटिका ने अपना कामकाज बंद करने का एलान किया है. कंपनी ने ब्रिटेन एवं अमेरिका में स्वयं को दिवालिया घोषित करने के लिए अर्जी भी डाल दी है. कंपनी ने एक बयान में कहा है कि यह तय किया गया है कि अब कारोबार में बने रहने की कोई संभावना नहीं है. पिछले महीने इस कंपनी पर फेसबुक के जरिये करोड़ों यूजर्स की निजी जानकारी चोरी करने का आरोप लगा था, जिसका उपयोग यह कंपनी अपने पॉलिटिकल क्लाइंट की चुनावी जीत की संभावनाओं व अन्य सेवाओं के लिए करती थी.
डेटा एनालिसिस फर्म कैंब्रिज एनालिटिका तब चर्चा में आयी जब इसने अमेरिका राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप के लिए काम किया. 2016 में डोनाल्ड ट्रंप की आश्चर्यजनक जीत का श्रेय इस कंपनी को भी मिला. चुनावों को ध्यान में रख कर ही इस कंपनी की 2013 में स्थापना की गयी थी.इसके कामकाज करने के तरीकों का खुलासा क्रिस्टोफर वाइली ने किया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










