भारत में मोबाइल ग्राहकों की संख्या एक अरब के पार, Airtel नंबर 1, JIO टॉप 3 में नहीं

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 May 2018 10:51 PM

विज्ञापन

नयी दिल्ली : दूरसंचार कंपनियों के शीर्ष संगठन सीओएआई के अनुसार देश में मोबाइल ग्राहकों की संख्या मार्च महीने के आखिर में बढ़कर एक अरब से अधिक (1.035 अरब) हो गयी. संगठन के बयान में कहा गया है कि इस संख्या में एयरसेल, जियो और एमटीएनएल के फरवरी 2018 तक के आंकड़े शामिल हैं. आलोच्य […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : दूरसंचार कंपनियों के शीर्ष संगठन सीओएआई के अनुसार देश में मोबाइल ग्राहकों की संख्या मार्च महीने के आखिर में बढ़कर एक अरब से अधिक (1.035 अरब) हो गयी.

संगठन के बयान में कहा गया है कि इस संख्या में एयरसेल, जियो और एमटीएनएल के फरवरी 2018 तक के आंकड़े शामिल हैं. आलोच्य महीने में ग्राहकों की संख्या में कुल मिलाकर 2.187 करोड़ की वृद्धि हुई.

इसके अनुसार ग्राहक संख्या के आधार पर भारती एयरटेल 30.49 करोड़ ग्राहकों के साथ पहले नंबर पर है. मार्च महीने में उसे 84,02,064 नये ग्राहक मिले.

इसी तरह 22.269 करोड़ ग्राहकों के साथ वोडाफोन दूसरे स्थान पर रही. मार्च महीने में आइडिया सेल्यूलर को 91.4 लाख नये ग्राहक मिले और उसके ग्राहकों की कुल संख्या 21.12 करोड़ हो गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola