4जी डाउनलोड स्पीड में जियो का दबदबा कायम

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Feb 2018 5:08 PM

विज्ञापन

नयी दिल्ली : देश में 4जी डेटा की डाउनलोड स्पीड के लिहाज से रिलायंस जियो का दबदबा कायम है. कंपनी के नेटवर्क पर डाउनलोड स्पीड नवंबर महीने में रिकार्ड 25.6 एमबीपीएस रही. दूरसंचार नियामक ट्राई के ताजा आकड़ों के अनुसार आलोच्य महीने में दूसरी कंपनियों के मुकाबले जियो की 4जी डाउलनोड स्पीड ढाई गुना से […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : देश में 4जी डेटा की डाउनलोड स्पीड के लिहाज से रिलायंस जियो का दबदबा कायम है. कंपनी के नेटवर्क पर डाउनलोड स्पीड नवंबर महीने में रिकार्ड 25.6 एमबीपीएस रही.

दूरसंचार नियामक ट्राई के ताजा आकड़ों के अनुसार आलोच्य महीने में दूसरी कंपनियों के मुकाबले जियो की 4जी डाउलनोड स्पीड ढाई गुना से भी अधिक रही. इस खंड में जियो का दबदबा लगातार 11वें महीने जारी रहा है.

ट्राई के आकंड़ों के अनुसार अक्तूबर महीने में वोडाफोन के नेटवर्क पर डाउनलोड स्पीड 10.0 एमबीपीएस और भारती एयरटेल के 4जी नेटवर्क पर 9.8 एमबीपीएस रही.

इस लिहाज से आ​इडिया 7.0 एमबीपीएस स्पीड के साथ चौथे स्थान पर रही. जहां तक 3जी नेटवर्क पर डाउनलोड स्पीड का सवाल है तो नवंबर महीने में वोडाफोन के नेटवर्क पर यह 2.7 एमबीपीएस और एयरटेल के नेटवर्क पर 2.5 एमबीपीएस रही.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola