Jio effect : फीचर फोन की खरीद पर कैशबैक देने के लिए वोडाफोन नेआईटेल से मिलाया हाथ

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Aug 2017 10:33 PM

विज्ञापन

नयी दिल्ली: टेलिकॉम सेक्टर में रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी की रिलायंस जियो की ओर से फोर जी फीचर फोन के बाजार में कदम रखने के साथ ही इस क्षेत्र की अन्य कंपनियों ने भी उसे टक्कर देने के लिए एक-दूसरे से हाथ मिलाना शुरू कर दिया है. दूरसंचार क्षेत्र की कंपनी वोडाफोन ने […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली: टेलिकॉम सेक्टर में रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी की रिलायंस जियो की ओर से फोर जी फीचर फोन के बाजार में कदम रखने के साथ ही इस क्षेत्र की अन्य कंपनियों ने भी उसे टक्कर देने के लिए एक-दूसरे से हाथ मिलाना शुरू कर दिया है. दूरसंचार क्षेत्र की कंपनी वोडाफोन ने मोबाइल कंपनी आईटेल के साथ हाथ मिलाया है, जिसके तहत वह आईटेल का नया फीचर फोन खरीदने वालों को नि:शुल्क टॉकटाइम दिया जायेगा.

इसे भी पढ़ें: क्या आपने JioPhone की बुकिंग की, नहीं! तो जल्दी करें यह है आसान तरीका

कंपनी की इस पेशकश के तहत आईटेल का 800 से 2000 रुपये का फीचर फोन खरीदने वाले ग्राहकों को 18 महीने तक 50 रुपये का टाकटाइम मुफ्त में मिलेगा. बशर्ते कि वह हर महीने कम से कम 100 रुपये का रिचार्ज करवाये. वोडाफोन ने एक बयान में कहा है कि यह पेशकश उसके मौजूदा व नये वोडाफोन ग्राहकों के लिए यह पेशकश आईटेल के नये फीचर फोन पर उपलब्ध रहेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola