जियोफोन ने छुड़ाये वोडाफोन के पसीने, कंपनी ने लिखा दूरसंचार विभाग को पत्र
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Aug 2017 9:29 AM
नयी दिल्ली : देश की दूसरी सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी वोडाफोन जियोफोन से घबरा गयी है. वोडाफोन का मानना है कि रिलायंस जियो के प्रस्तावित जियोफोन से कंपनियों का कारोबार और घटेगा जो कि पहले ही दबाव में चल रही हैं. इसके साथ ही वोडाफोन ने सरकार द्वारा लगायी विभिन्न लेवी में कमी की मांग […]
नयी दिल्ली : देश की दूसरी सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी वोडाफोन जियोफोन से घबरा गयी है. वोडाफोन का मानना है कि रिलायंस जियो के प्रस्तावित जियोफोन से कंपनियों का कारोबार और घटेगा जो कि पहले ही दबाव में चल रही हैं. इसके साथ ही वोडाफोन ने सरकार द्वारा लगायी विभिन्न लेवी में कमी की मांग की है ताकि इस क्षेत्र को कुछ राहत मिल सके.
#DataKiAzadi : 70 रुपये में 1 साल के लिए अनलिमिटेड डेटा दे रही है #RCom
कंपनी ने इस संबंध में दूरसंचार विभाग को पत्र भेजा है जिसमें कहा गया है कि नयी कंपनी ने अपने सेवाओं को आक्रामक ढंग से कम कीमत वाला रखा है, जिसमें प्रभावी शून्य कीमत वाले फीचर फोन की पेशकश शामिल है. कंपनी का कहना है कि इससे मौजूदा कंपनियों का कारोबार और कम होने की आशंका है. यह पत्र दूरसंचार आयोग की सदस्य (वित्त) अनुराधा मित्रा को कंपनी ने भेजा है.
आपको बता दें कि रिलायंस जियो ने हाल ही में 4जी फीचर फोन पेश करने की घोषणा की जिसे 1500 रुपये की जमानती राशि के साथ ग्राहक बुक करा सकते हैं. यह राशि तीन साल बाद फोन लौटाकर वापस प्राप्त की जा सकती है. इस फोन की बुकिंग 24 अगस्त से शुरू होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










